A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी को ये एक रील 70 हजार की पड़ी, Video देख समझ जाएंगे कैसे

दीदी को ये एक रील 70 हजार की पड़ी, Video देख समझ जाएंगे कैसे

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी आएगी और साथ में यह भी समझ में आएगा कि हर जगह रील नहीं बनानी चाहिए। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/MADHUPRIYA_2426 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया पर जितनी आबादी है, उसमें से एक बड़ी संख्या में लोग रील बनाने के लिए ही सोशल मीडिया पर हैं। लोग तरह-तरह के रील बनाते हैं और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए के पोस्ट करते हैं। कई सारे लोग अपनी रील के कारण आज एक फेमस चेहरा बन चुके हैं और कई लोग फेमस होने के लिए अभी भी लगे हुए हैं और वो रील बनाते हैं मगर कई बार कुछ लोगों को उनकी एक रील बहुत महंगी पड़ जाती है। एक लड़की के साथ भी ऐसा ही हुआ जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की स्टेडियम में है और शायद मैच के बाद वो रील बना रही है। उसने एक गाने पर रील बनाना शुरू किया और अपनी एक अंगूठी जमीन पर गिर दी। इसके बाद वो अंगूठी कहां गई, किसी को नहीं पता। वीडियो में लोग उस अंगूठी को ढूंढते दिखे मगर नहीं मिली। वीडियो के साथ कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक उस अंगूठी की कीमत 70 हजार रुपए थी और वो नहीं मिली। पोस्ट में लिखा है कि अगर स्टेडियम का कोई शख्स वीडियो देख रहा है तो उनकी अंगूठी खोजकर दे दे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर madhupriya_2426 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 70 हजार की रील। दूसरे यूजर ने लिखा- उससे अच्छा आर्टिफिशियल यूज करना चाहिए था। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा हुआ, इतनी भी नौटंकी नहीं करनी चाहिए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या होती है ये 'Valet Parking', नॉर्मल पार्किंग से कैसे अलग होती है

भारतीय ट्रेन के डिब्बों पर तिरछी लाइनें क्यों बनी होती हैं? आप भी नहीं जानते होंगे जवाब