1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह दीदी वाह दिल खुश कर दिया! लड़की ने कार वाले से लिया गजब का बदला, Video वायरल

वाह दीदी वाह दिल खुश कर दिया! लड़की ने कार वाले से लिया गजब का बदला, Video वायरल

एक बड़ा ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको निश्चित तौर पर हंसी आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसाने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BHAVISHA333 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। कई बार लोग खुद से कंटेंट बनाते हैं तो कई बार कहीं जाते हुए खुद ही कंटेंट दिख जाता है जिसे रिकॉर्ड करके लोग पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे ऐसे पोस्ट देखे होंगे जिसमें यूनिक कंटेंट होता है और उसी कारण वो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए फिर देरी किस बात की, आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में ऐसा क्या है।

वीडियो में क्या नजर आया?

जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कार चालक कीचड़ में भी तेजी से गाड़ी चलाता है जिसके कारण किनारे से जाती लड़की पर कीचड़ उछल जाता है। वो गुस्से से पत्थर उठाती है मगर तब तक कार चालक चला जाता है मगर दीदी वहीं पर इंतजार करती है और जब वो वापस आता है तो पत्थर दिखाकर उसे रोकती है, कार से बाहर निकालती है और एक जगह बैठा देती है। इसके बाद वो खुद कार चलाती है और कीचड़ में तेजी से चलाकर उसके ऊपर भी कीचड़ उछाल देती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

अभी आपने जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @bhavisha333 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बदला हो तो ऐसा, वाह दीदी वाह दिल खुश कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई गलत पंगा ले लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी ने ऐसा बदला लिया कि इस भाई को पूरी जिंदगी याद रहेगा कि कीचड़ में कैसे गाड़ी चलाना है। तीसरे यूजर ने लिखा- सही तरीका है ये।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

3 साल की बच्ची पर नाबालिग लड़के ने चढ़ा दी कार, Video हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन

ऐसे दोस्त ही भरोसे का कत्ल करते हैं, हरकत देख आपको भी आ जाएगी हंसी, देखें Video