1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ज्यादा स्मार्ट बन रही थी और फिर भुगतना पड़ा नतीजा, Video देख आ जाएगी हंसी

दीदी ज्यादा स्मार्ट बन रही थी और फिर भुगतना पड़ा नतीजा, Video देख आ जाएगी हंसी

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग कुछ न कुछ पोस्ट तो करते ही रहते हैं। कोई वीडियो पोस्ट करता है तो कोई फोटो पोस्ट करता है। उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वीडियो और फोटो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। कुछ पोस्ट हंसाने वाले तो कुछ हैरान करने वाले हैं। इसके अलावा भी तमाम तरह के पोस्ट वायरल होते ही हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि फाटक गिरा हुआ है मगर लोग हैं कि उन्हें जाने की ज्यादा जल्दी है और वो जैसे-तैसे वहां से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक लड़की उनसे भी ज्याद स्मार्ट बनने की कोशिश कर रही थी। वो अपने एक हाथ से फाटक को ऊपर उठाते हुए दूसरे हाथ से स्कूटी को आगे बढ़ाने लगती है। मगर फाटक पार करने से पहले ही फाटक छूट जाता है या छोड़ देती है और उसकी नतीजा यह होता है कि सबके सामने वो स्कूटी और सामान के साथ गिर जाती है। अब यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर iamyoungsaturn नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्कूटी वाली दीदी ने दिखाई ओवरस्मार्टनेस।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 80 हजार से अधिक लोगों लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंडिया में सिविक सेंस ढूंढना भगवान ढूंढने से ज्यादा मुश्किल है। दूसरे यूजर ने लिखा- सबके कर्मों की सजा इसी को ही मिली। तीसरे यूजर ने लिखा- और निकल भी नहीं पाई। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

510 का नया नोट आया है! बच्चे की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video वायरल

टीचर ने पूछा आसान सवाल मगर स्टूडेंट का जवाब देख नहीं रुकेगी किसी की हंसी, देखें पोस्ट