1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टीचर ने पूछा आसान सवाल मगर स्टूडेंट का जवाब देख नहीं रुकेगी किसी की हंसी, देखें पोस्ट

टीचर ने पूछा आसान सवाल मगर स्टूडेंट का जवाब देख नहीं रुकेगी किसी की हंसी, देखें पोस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 02, 2025 10:01 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 10:01 pm IST

एक मजेदार पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसे बनाया ही इस तरह से गया है कि उसे देखने के बाद लोगों को हंसी आ जाएगी। आइए फिर आपको वायरल पोस्ट के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के दौर में आपको सड़क पर चलते लगभग हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाएगा। आजकल स्मार्ट फोन के बिना अधिकतर लोगों का काम ही नहीं चल सकता है। अब लोग स्मार्ट फोन चला रहे हैं तो फिर उनका सोशल मीडिया पर होना भी बहुत ही आम बात है। यहां तक कि कई लोग खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं मगर उनके बच्चों के सोशल मीडिया पर अकाउंट हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह पता होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी भी एक पोस्ट देखने को मिला।

ऐसा जवाब कौन देता है भाई?

अभी जो फोटो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि उसमें एक सवाल और फिर उसका फनी जवाब लिखा हुआ है। सवाल यह है कि कार्बन डाईऑक्साइड क्या है? इसके जवाब में लिखा है, 'एक आदमी जिसका जन्म कार के अंदर 'Born in Car' हुआ हो और वो मरा कार के बाहर 'Die outside' हो उसे 'Car-Bon Die-Oxide' कहते हैं।' इस तरह यह फनी जवाब बनाया और लिखा गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर lklogic_math नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जब मुझे जवाब नहीं पता हो मगर मैं कुछ लिखना चाहता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या दिमाग है भाई के पास। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई का यमराज के साथ उठना बैठना है! शख्स का Video उड़ाने वाले हैं होश, आप भी देखें

किचन में जाकर शख्स ने किया मजाक मगर पड़ गया भारी, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।