1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 510 का नया नोट आया है! बच्चे की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video वायरल

510 का नया नोट आया है! बच्चे की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 02, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 10:54 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और हैरान भी होंगे कि बच्चे भी इतना दिमाग दौड़ने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर बहुत सारे लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई, कभी स्टंट तो कभी अतरंगी हरकत सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि शख्स 500 का एक नोट दिखाता है जो उसकी दुकान पर एक बच्चा लेकर पतंग खरीदने के लिए गया हुआ। नोट को एक जगह पर रखकर वो दिखाता है तो नजर आता है कि नोट का ज्यादातर हिस्सा तो असली है मगर एक कोने में दूसरा नोट चिपका हुआ है जो नकली है। पूरे नोट को ध्यान से देखो तो एक तरफ 'भारतीय रिजर्व बैंक' और दूसरी तरफ 'भारतीय मनोरंजन बैंक' लिखा हुआ नजर आता है। नोट चिपकाया हुआ है यह पता न चले इसके लिए न दिखने वाली टेप से उसे चिपकाया हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sabir_khan_9899 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 83 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यही होता है जब गुल्लक से पैसे निकलते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- तो आधे पैसे का सामान दे दो। तीसरे यूजर ने लिखा- 510 का नया नोट आया है। चौथे यूजर ने लिखा- 350 में चला जाएगा भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई 300 का सामान दे दो फिर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

टीचर ने पूछा आसान सवाल मगर स्टूडेंट का जवाब देख नहीं रुकेगी किसी की हंसी, देखें पोस्ट

भाई का यमराज के साथ उठना बैठना है! शख्स का Video उड़ाने वाले हैं होश, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।