1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दाउद इब्राहिम आपका....; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक स्क्रीनशॉट, आप भी जरूर देखें

दाउद इब्राहिम आपका....; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक स्क्रीनशॉट, आप भी जरूर देखें

अभी सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है और आप जब उस स्क्रीनशॉट को देखेंगे तो खुद ही समझ जाएंगे कि ये क्यों वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@S_FOR_SWATI सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

कई बार कुछ ऐसी चीजें हमें दिख जाती हैं या फिर कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं जो बहुत ही यूनिक होता है। ऐसे ही चीजें दूसरे लोगों का भी ध्यान खींचते हैं और सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव भी रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल पोस्ट देखे होंगे जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। अभी भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखने को मिला जिसमें एक स्क्रीनशॉट है। उस स्क्रीनशॉट पर एक डिलिवरी बॉय का नाम है जिसके कारण वो वायरल हो रहा है। आइए पहले आपको उसके बारे में बताते हैं और फिर आपको लोगों के कमेंट के बारे में बताएंगे।

वायरल स्क्रीनशॉट में क्या नजर आया?

आजकल ऑनलाइन चीजें ऑर्डर करने का चलन काफी बढ़ गया है। लोग खाने से लेकर किचन के सामान तक और इसके अलावा टीवी, फ्रिज, कपड़े आदि सब कुछ ऑनलाइन मंगवाते हैं। जब हम ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं तो हमें दिखाता है कि हमारा ऑर्डर कौन लेकर आ रहा है। ऐसे ही एक लड़की ने कुछ ऑर्डर किया जिसके बाद उसके एप पर लिखा आया, 'दाउद इब्राहिम आपका ऑर्डर देने के लिए आ रहा है।' इसका स्क्रीनशॉट लेकर उसने पोस्ट कर दिया और अब वो वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने का कारण तो आप सभी को पता चल ही गया होगा।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा वो एक्स प्लेटफॉर्म पर @s_for_swati नाम के अकाउंट की तरफ से किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मेरे लिए दुआ करना दोस्तों।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- घर से बाहर ही पार्सल रखने को बोल देना। दूसरे यूजर ने लिखा- या तो आज खाना डिलीवर होगा या तो बम। तीसरे यूजर ने लिखा- आज घर उड़ना तय है। इसी तरह कई सारे दूसरे यूजर्स ने भी हंसी-मजाक में कई कमेंट्स किए हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जापान में काम करते भारतीय शख्स ने सोशल मीडिया पर बताई सैलरी, लोग पूछने लगे ऐसे सवाल

इस बंदे ने तो हर किसी को फेल कर दिया, वायरल Video में देखें इसकी हरकत