1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किस काम की है ये जींस, मॉल में कपड़े खरीदने गई लड़की का Video हुआ वायरल

किस काम की है ये जींस, मॉल में कपड़े खरीदने गई लड़की का Video हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की मॉल में विचित्र जींस देखकर हैरान रह गई। वीडियो को अब तक 25 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

जींस देख हैरान रह गई लड़की - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA जींस देख हैरान रह गई लड़की

सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। लेकिन हाल में जो वीडियो देखने को मिला उसे देख जनता हैरान होने के साथ-साथ सोच में भी पड़ गई। दरअसल, एक मॉल में कपड़े खरीदने गई लड़की को वहां पर एक ऐसी जींस देखने को मिली। जिसे देख लड़की के साथ-साथ इंटरनेट की जनता भी सोच में पड़ गई। इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि कई लोगों को सोच में भी डाल दिया। 

वायरल वीडियो का पूरा किस्सा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मॉल में घूम-घूम कर कपड़े देख ही रही थी कि तभी उसकी नजर एक विचित्र सी दिखने वाली जींस पर गई। जिसे उठाकर वह लड़की देखते रह गई। वीडियो देख ऐसा लगा मानो लड़की की आंखें इस बात को कबूल नहीं कर पा रही थीं कि ऐसी भी चीज आज कल बनने लगी है। वीडियो में लड़की उस जींस के बारे में कुछ सोचते नजर आ रही थी कि तभी एक लड़का उसे पहनकर इठलाते हुए रैंप वॉक करते नजर आने लगा। 

जींस और फैशन का बदलता दौर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नवीन चौहान नाम के यूजर ने @naveen_comedy_club नामक अकाउंट से शेयर किया है। जिसे लोग खूब देख और शेयर कर रहे हैं। वीडियो इस कदर वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 25 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने शेयर भी किया है। इस घटना ने एक बार फिर फैशन के बदलते ट्रेंड्स पर चर्चा छेड़ दी है। आजकल टाइट जींस, रिप्ड जींस, हाई-वेस्ट और ओवरसाइज्ड जैसे स्टाइल्स युवाओं में खूब पॉपुलर हैं। वीडियो में इस जींस  को देखने के बाद लोग भी सोच में पड़ गए और कहने लगे कि भला ये क्या चीज है और सबसे बड़ी चीज की इसे खरीद कौन रहा है और इसके लिए पैसे दे ही क्यों रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

'RCB इस बार नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी', IPL 18 के विजेता को लेकर महिला ने किया यह ऐलान

VIDEO: 'धरती पर रहते ही मिल गई अप्सरा', विदेशी युवती के साथ बाबा जी को डांस करते देख पब्लिक ने खूब लिए मजे