1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादी तो बड़ी जिगर वाली निकली, 73 की उम्र में की पैराग्लाइडिंग, लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन

दादी तो बड़ी जिगर वाली निकली, 73 की उम्र में की पैराग्लाइडिंग, लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाएंगी और दादी की हिम्मत की दाद देंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Paragliding, Viral video- India TV Hindi
Image Source : IG/BIR_BILLING_DIVINE 73 साल की उम्र में दादी ने की पैराग्लाइडिंग

इस दुनिया में आपको दो तरह के लोग मिलेंगे। एक वो होते हैं जो सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। वहीं दूसरे वो लोग होते हैं जिन्हें एडवेंचर कुछ ज्यादा ही पसंद होता है और वो हर कुछ समय पर कुछ न कुछ एडवेंचर करने निकल ही जाते हैं। अब एडवेंचर की बात निकली है तो फिर पैरैग्लाइडिंग को कोई कैसे भूल सकता है। यह एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है जिसे करने के लिए बहुत ही हिम्मत की जरूरत पड़ती है और हर कोई वो हिम्मत नहीं जुटा पाता है मगर अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है या फिर यूं कहें कि जिन दादी का वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपको पक्का हैरान कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक दादी पैराग्लाइडिंग करते हुए नजर आ रही हैं और उनकी उम्र 73 साल है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। 73 साल की उम्र में दादी ने पैराग्लाइडिंग की और इसी हिम्मत के कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वो बताती हैं कि उन्होंने पहले मसूरी में भी पैराग्लाइडिंग किया हुआ है और उन्हें इस पैराग्लाइडिंग में बहुत मजा आ रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर bir_billing_divine नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है तो हो सकता है कि दादी ने बीर बिलिंग में यह पैराग्लाइडिंग किया हो जिसे दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा पैराग्लाइडिंग स्थल माना जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे खबर लिखे जाने तक कई हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जवानी में क्या करती होंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- दादी को सलाम है। तीसरे यूजर ने लिखा- सुपर आंटी। एक अन्य यूजर ने लिखा- शर्म करो थोड़ा, वो 73 की उम्र में भी उड़ान भर रही हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंसान को पैसे क्यों कमाने चाहिए? वायरल हो रहा है ये एक Video अच्छे से बता देगा

घर में घुसा बंदर और ले गया दिमाग तेज करने वाली चीज, Video हो रहा है वायरल