A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादी का अलग ही स्वैग है, Video देख आप भी हमारी बातों से हो जाएंगे सहमत

दादी का अलग ही स्वैग है, Video देख आप भी हमारी बातों से हो जाएंगे सहमत

एक दादी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। आपने इस तरह से किसी को सोते हुए नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा जो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/JEEJAJI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया आज के समय में लोगों के मनोरंजन का एक बहुत अच्छा साधन बन गया है और लोग इस्तेमाल खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां पर छोटे-छोटे वीडियो पोस्ट होते हैं तो लोग हर कुछ देर में एक नया वीडियो देख सकते हैं और शायद यही बात है कि लोग सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी देखा होगा कि हर दिन जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि घर के अंदर दादी एक फ्रिज के पास जाती हैं। उसके बाद वो उस फ्रिज को खोलती हैं मगर यह समझ में नहीं आता है कि वो ऐसा क्यों कर रही हैं। अगले ही पल दादी अपना ऐसा स्वैग दिखाती हैं कि वीडियो वायरल ही हो गया। दरअसल दादी फ्रिज का दरवाजा खोलकर वहीं पर नीचे चटाई बिछाकर लेट जाती हैं। गर्मी से बचने के लिए ऐसा उपाय करते हुए आपने कभी किसी को नहीं देखा होगा। इसी कारण वीडियो भी वायरल हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दादी पंखे की क्या जरूरत है अब। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब दादी। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने, हैरान होने आदी इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी ने खाली समय का क्या इस्तेमाल किया है, देखने के बाद तो आप भी हैरान हो जाएंगे

इसे कहते हैं दिल से अमीर होना, बच्चों ने टीचर का कुछ इस तरह किया स्वागत, देखें Video