1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : व्लॉग में दादी की बातें सुनकर पोती ने पीट लिया माथा, देखकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे

Video : व्लॉग में दादी की बातें सुनकर पोती ने पीट लिया माथा, देखकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हा रहा है। इस वीडियो में एक पोती अपनी दादी को व्लॉग बनाना सिखा रही है और दादी की मजेदार बातें सुनकर अपना माथा पीट लेती है।

Funny Vlog Video, Funny Vlog Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in Hindi - India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA दादी-पोती का व्लॉग वीडियो वायरल।

Viral Video : सोशल मीडिया पर आजकल हर किसी को व्लॉगिंग करने का खुमार चढ़ा है। बड़े-बच्चे और जवान तो क्या बूढ़े भी आजकल इस दौड़ में शामिल हो गए हैं। ऐसा ही कुछ नजारा इस समय हर दूसरी रील में देखने को मिल जाता है। इस बार भी ऐसा ही एक मोमेंट काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक दादी और पोती व्लॉग बनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ पता चलता है पोती अपनी दादी को व्लॉग बनाना सिखा रही है। मगर, दादी उसमें कुछ ऐसी बातें बोल देती हैं जिन्हें सुनने के बाद पोती अपना माथा पीट लेती है। 

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @ChapraZila नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में पोती अपनी दादी को फोन पकड़ाते हुए कहती है कि, 'लो दादी व्लॉग बनाओ।' इसके बाद दादी सबसे पहले 'How Are You' का गलत उच्चारण करती हैं जिसे पोती ठीक करती है। इसके बाद दादी कह देती हैं कि, 'मेरी पोती बहुत कामचोर है और कोई काम नहीं करती है।' तभी पोती कहती है कि, 'आपको पता भी है ये व्लॉग सब लोग देख रहे हैं।' तभी दादी कहती हैं कि, 'मतलब मेरा बेटू भी देख रहा है।' जब पोती हां कहती है तो दादी व्लॉग में देखकर अपने बेटे से 1 किलो प्याज और टमाटर लाने को बोलती हैं। ये सुनते ही पोती के सब्र का बांध टूट जाता है और वो माथा पीट लेती है।  

यूजर्स ने दी प्रति​क्रियाएं 

इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'आलसी पोती।' दूसरे ने लिखा कि, 'बहुत ही प्यारा वीडियो, बिहार में दादी और पोती के बीच के प्यार का जीवंत चित्रण।' तीसरे ने ​लिखा कि, 'बेहद मजेदार वीडियो।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

भारत का इकलौता एयरपोर्ट, जहां से लगभग हर देश के लिए फ्लाइट मिलती है; 150 जगहों पर जाना आसान
 

कभी सोचा है, स्कूल बस का रंग पीला ही क्यों होता है; वजह सुनकर दिमाग हिल जाएगा