1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अस्पताल में भर्ती हो गया दूल्हा मगर नहीं टली शादी, Video देख लोगों ने भी लिए मजे

अस्पताल में भर्ती हो गया दूल्हा मगर नहीं टली शादी, Video देख लोगों ने भी लिए मजे

एक ऐसी शादी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। एक के बाद एक कमेंट करते हुए लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GHOSHPAMPA165 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब हर हाथ में फोन तो लोगों को जहां कुछ नया या फिर अलग दिखता है तो वो तुरंत उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद कुछ लोग उस रिकॉर्डिंग को खुद तक रखते हैं तो वहीं कई सारे लोग इंटरनेट की जनता तक उसे पहुंचा देते हैं जहां कई सारे लोग उस वीडियो को देखकर अपना रिएक्शन देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी कई सारे वीडियो देखते होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शादी का है मगर शादी की जगह और स्थिति के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आमतौर पर शादी के आस-पास कुछ गलत हो जाता है तो लोग शादी को कुछ दिनों के लिए टाल देते हैं मगर यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। वीडिो में दिख रहा है कि दूल्हे का पैर टूट गया है और वो अस्पताल में भर्ती है मगर शादी नहीं रुकी। अस्पताल में भर्ती दूल्हा पूरी तरह से तैयार होकर अपने बेड पर लेटा हुआ है और वहीं दुल्हन भी मौजूद है और उनकी शादी करवाई जा रही है। अब यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghoshpampa165 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतनी क्या जल्दी थी शादी की। दूसरे यूजर ने लिखा- दूल्हे को सब्र नहीं था। तीसरे यूजर ने लिखा- पक्का सरकारी नौकरी होगी। चौथे यूजर ने लिखा- हालत जैसी भी हो, शादी नहीं रुकेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- किस्मत वाला है या पैसे वाला।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

पैसे का कीड़ा लोगों को ऐसे ही काटता है, शख्स की हरकत देख आप भी होंगे हैरान, देखें Video

दादी ने AI से ही मांग लिया अपने लिए फोन, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात