1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे ने दहेज लेने से मना किया तो ससुर ने तोड़ दी शादी, वजह सुनकर यूजर्स बोले- 'भाई की किस्मत अच्छी थी'

दूल्हे ने दहेज लेने से मना किया तो ससुर ने तोड़ दी शादी, वजह सुनकर यूजर्स बोले- 'भाई की किस्मत अच्छी थी'

Viral News: सोशल मीडिया शादी और दहेज से जुड़ा एक ऐसा किस्सा वायरल हो रहा है जिसे सुनने के बाद यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। इस मामले में पता चला कि दूल्हे ने जब दहेज लेने से मना कर दिया तो ससुर ने रिश्ता ही तोड़ दिया।

groom deny for dowry, groom deny dowry, bride groom dowry incident- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शादी से पहले टूट गया रिश्ता।

Viral News: आधुनिक समाज में जहां एक ओर लोग रुढ़िवादी और दकियानूसी सोच को छोड़कर आगे बढ़ रहे हैं तो वहीं कई लोग आज ऐसी चीजों से उबर नहीं पाए हैं। समाज में दहेज जैसी प्रथाएं आज भी प्रचलित हैं हालांकि, इस बार जो मामला सामने आया है वो दहेज मांगने का न होकर जबरन दिए जाने का है। दरअसल, एक रेडिट पोस्ट पर यूजर ने बताया कि, उसके चचेरे भाई का रिश्ता महज इसलिए लड़की वालों ने तोड़ दिया क्योंकि उसने दहेज लेने से इन्कार कर दिया। ये बात लड़की पक्ष को नागवार गुजरी और उन्होंने अपने मन से कयास लगाकर संबंध तोड़ दिया। 

आइए जानते हैं क्या था पूरा माजरा 

रेडिट पर r/ThirtiesIndia नामक हैंडल से पूरा किस्सा बताया गया है। इसमें यूजर ने बताया कि, 'मेरे चचेरे भाई अच्छी कमाई करते हैं। माता-पिता का रियल एस्टेट, रेस्टोरेंट और पब का कारोबार है, पुश्तैनी जायदाद है और दिखने में भी अच्छे हैं। वे अरेंज मैरिज करना चाहते थे और एक अच्छी लड़की मिली भी जो कि पढ़ी लिखी, करियर पर ध्यान देने वाली, अच्छे पारिवारिक मूल्यों वाली थी।' बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राज़ी हो गए थे। फिर लड़की के पिता मेरे चचेरे भाई से पूछते हैं कि उसे क्या दहेज चाहिए ? चचेरा भाई कहता है "कुछ नहीं, मैं ऐसे ही ठीक हूं।" पिताजी ज़िद करते हैं- कम से कम कुछ गिफ्ट तो ले लो, जैसे रेंज रोवर या डुप्लेक्स फ़्लैट वगैरह। चचेरा भाई फिर भी मना कर देता है। यह बहस कुछ देर तक चलती रहती है। लड़की के पिता ने मेरे चचेरे भाई को सीधे-सीधे मना कर दिया। उनका तर्क क्या था? उन्होंने कहा, "एक अमीर आदमी अपनी कीमत जानता है। अगर वह दहेज लेने से इन्कार कर रहा है, तो उसमें जरूर कोई कमी होगी।" इस पोस्ट के अंत में कहा गया कि, 'हालांकि मुझे खुशी है कि मेरा भाई बचकर निकल लिया।'

Image Source : Reddit/@r/ThirtiesIndiaवायरल पोस्ट।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि, 'जिनके पास पैसा होता है, वे किसी और चीज से अपना पलड़ा भारी रखना चाहते हैं, और यहां भी यही स्थिति दिख रही है।' दूसरे ने लिखा कि, 'भाई को तो ऐसे जवाब देना चाहिए था- आप मुझे दहेज क्यों दे रहे हैं ? क्या ये लड़की खराब है?' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'शायद दोष उसकी बेटी में था। हो सकता है कि वह अपनी बेटी को बाद में वापस न लौटाने के लिए छुटकारा शुल्क देना चाहता हो।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'ये स्थितियां आम हैं। मैंने ऐसे मामले सुने हैं जहां दुल्हन खुद भी ऐसी ही होती है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
मन गया दीदी का करवा चौथ ! छत पर बना रही थीं Reel तभी मम्मी ने आकर जो किया, Viral हो गया Video
 

Video: स्कूल से गोला मारकर दो लड़कियों संग आशिकी कर रहा था लड़का, लोगों के भगाने का तरीका देख हंसी छूट जाएगी