1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: स्कूल से गोला मारकर दो लड़कियों संग आशिकी कर रहा था लड़का, लोगों के भगाने का तरीका देख हंसी छूट जाएगी

Video: स्कूल से गोला मारकर दो लड़कियों संग आशिकी कर रहा था लड़का, लोगों के भगाने का तरीका देख हंसी छूट जाएगी

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 06, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Oct 06, 2025 12:20 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल से बंक मारकर निकले बच्चे गली में आशिकी करते दिख रहे हैं। हालांकि, लोगों ने भी उनको भगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब इस वीडियो पर यूजर्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

romance at public place video, public place romance video, viral video, viral news, news in hindi, c- India TV Hindi
बंक मारकर गुलछर्रे उड़ाते स्टूडेंट्स। Image Source : X/@AMRITA_2121

Viral Video: स्कूल से बंक मारकर शॉपिंग मॉल घूमना, मल्टीप्लेक्स जाकर फिल्में देखना या कैंटीन में बैठना...स्टूडेंट्स के ऐसे किस्सों और कारनामों के बारे में आपने खूब देखा व सुना होगा। मगर इस वीडियो में दिख रहे तीन Gen-Z बच्चे कुछ ज्यादा ही मॉर्डन हो गए हैं वो स्कूल से बंक मारकर आशिकी करते देखे गए हैं। दरअसल, इनकी कारिस्तानी का पूरा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी हरकत गली के लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और फिर अंत में उनके ऊपर एक बाल्टी पानी डालकर उनको पब्लिक प्लेस में गंदगी करने से रोका।  

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

एक्स पर इस वीडियो को @Amrita_2121 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं तीन स्टूडेंट्स एक मोहल्ले में खड़े आशिकी कर रहे हैं। कभी लड़का दोनों लड़कियों संग ​गले मिलता तो कभी उनको गोद में उठाकर गोल-गोल घुमाता। इतना ही नहीं वीडियो में एक जगह तो लड़का लड़की को किस करते हुए भी दिखाई दिया। इस पूरे दृश्य को ऊपर बालकनी में खड़े लोग देखकर जोरों से हंस रहे होते हैं और फिर उसके बाद एक युवक बाल्टी में पानी भरकर लाता है और तीनों के ऊपर डाल देता है। पानी पड़ते ही तीनों भागने लगते हैं हालांकि, लड़का अपनी स्कूटी से आया होता है तो वो स्कूटी लेकर भागता है। इस दौरान लोगों को ये कहते हुए सुना गया- 'ओए! क्या कर रहा है, शर्म नहीं आती ? आऊं क्या नीचे।' वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'ऐसी हरकतें करते हुए जो भी दिखाई दे, उनके ऊपर पानी ना फेंके, ईंट, पत्थर फेंके ताकि भविष्य में पब्लिक प्लेस में ऐसा ना करें।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'सही कहा ऐसे लोगों के ऊपर पत्थर ही फेंकने चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'लड़का लड़की दोनों को लट्ठ देता भाई पानी फेंकने से कुछ नहीं होता।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बिल्कुल सही कहा भाई ऐसे सड़कछाप आशिकों ने ही तो समाज और देश में गंदगी फैला रखी है।' इनके अलावा कई लोगों ने स्कूली बच्चों की इस तरह की हरकत की कड़ी निंदा की और उनको पुलिस व बच्चों के माता-पिता के सामने एक्सपोज करने की बात कही। 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
मन गया दीदी का करवा चौथ ! छत पर बना रही थीं Reel तभी मम्मी ने आकर जो किया, Viral हो गया Video
 

रेलवे स्टेशन पर 2 गार्ड के बीच जमकर चले लात-घूंसे, गार्ड रूम का Video सोशल मीडिया पर वायरल 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।