सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कुत्तों की एक टोली ने एक तेंदुए को बिल्ली समझकर उसका पीछा शुरू कर दिया। लेकिन जैसे ही उनका सामना हकीकत से हुआ, वैसे ही सारे कुत्ते भाग खड़े हुए। यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 15 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेंदुआ सड़क पार कर रहा था, और कुत्तों ने उसे एक बिल्ली समझकर उसका पीछा शुरू कर दिया। लेकिन जब तेंदुए ने पलटकर उन्हें हैलो बोला, तो कुत्तों की सारी हेकड़ी ही निकल गई और सारे इधर-उधर दुम दबाकर भागने लगे।
शेर बनकर गए कुत्ते, चूहे बनकर वापस भागे
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 17 लाख लोगों ने देखा और 25 हजार लोगों ने लाइक किया है। 2400 लोगों ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है और 302 लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “वे समझे ये तो बस बिल्ली है!” वीडियो पर एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “शेर बनकर गए, चूहे बनकर भागे।” दूसरे ने लिखा, “गली के कुत्ते अपने आपको गब्बर समझते हैं, लेकिन तेंदुए ने एक नजर क्या मारी, रास्ता भी नहीं सूझा!” तीसरे ने लिखा, "लगता है एक कुत्ता तो वापस ही नहीं आया, बेचारा!” यह कोई पहली बार नहीं है जब तेंदुआ और कुत्तों की 'आंखमिचौली' का वीडियो सामने आया हो। आए दिन इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत
पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी