1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'विदेश जाकर ये लोग ऐसा क्यों नहीं करते ?' चेक आउट से पहले गेस्ट ने कमरे को बनाया नर्क, देखकर यूजर्स ने उठाए सवाल

'विदेश जाकर ये लोग ऐसा क्यों नहीं करते ?' चेक आउट से पहले गेस्ट ने कमरे को बनाया नर्क, देखकर यूजर्स ने उठाए सवाल

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें गेस्ट्स ने होटल के कमरे का बुरा हाल ​कर दिया। एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Airbnb Hotel Video, Hotel Room Video, Aaj Ka Viral Video, Airbnb Video, Airbnb Hotel, Viral Video, V- India TV Hindi
Image Source : X/@SIDDHARTHKG7 कमरे का बुरा हाल।

Viral Video : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक एयरबीएनबी गेस्ट ने चेकआउट से ठीक पहले होस्ट के कमरे को पूरी तरह नर्क बना दिया। वीडियो में कमरे की हालत देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। फर्श पर कचरा बिखरा हुआ, मेज पर बाकी बचा हुआ खाना, शराब और कोल्डड्रिंक की जगह—जगह खाली बोतलें, बेडशीट्स और तकिए गंदे, दीवारों पर दाग, फर्नीचर क्षतिग्रस्त और बाथरूम पूरी तरह अव्यवस्थित देखकर होस्ट की आंखें फटी की फटी रह गईं। कमरे में फैली बदबू से उनको भी नाक ढकने पड़ी। यह वीडियो एक्स पर तेजी से फैला और चर्चा का विषय बन गया। 

एक्स पर पोस्ट किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @SiddharthKG7 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, 'वह भारत में Airbnb की होस्ट हैं। वह बताती हैं कि मेहमान उनकी प्रॉपर्टी को कैसे छोड़ते हैं और कैसे ज़्यादातर भारतीय Airbnb को सिर्फ़ पार्टी करने की जगह समझते हैं और कभी-कभी हद से ज़्यादा गंदगी फैला देते हैं। “हम सफ़ाई का शुल्क तो दे रहे हैं ना?” सच है। मैं भी लोगों को उनके होटल के कमरों की सफ़ाई के आधार पर परखती हूं। क्यों? क्योंकि कोई रोबोट आपके पीछे सफ़ाई नहीं करेगा। यह एक सभ्य इंसान होगा जिसे आपके पीछे छोड़ी गई गंदगी को साफ़ करने का काम नहीं सौंपा जाना चाहिए। कम से कम उस हिस्से को तो नहीं जिसे आप ज़िम्मेदारी से फेंक सकते हैं। लेकिन, कुछ लोग यह बात समझते ही नहीं और होटल के कमरों और Airbnb को साफ़-सुथरा रखने पर आपका मज़ाक उड़ाते हैं।' 

एक और वीडियो में मिली ऐसी ही गंदगी

 दूसरे वीडियो को भी @SiddharthKG7 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, 'सेल्फ चेक-इन और चेक-आउट की सुविधा बहुत अच्छी है, खासकर तब जब आप देर रात पहुंचते हैं। लेकिन इसका दुरुपयोग न करें और इसे विकल्पों से हटा दें। कुछ लोग इतने चालाक होते हैं कि वे धूम्रपान निषेध वाले कमरों में भी धूम्रपान करते हैं और चीजें चुरा लेते हैं।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इन वीडियोज को देखने के बाद इन पर कई यूजर्स ने एक साथ प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'लेकिन वही लोग दुबई और लंदन जाकर अच्छा व्यवहार क्यों करते हैं? हम भारतीयों को सिर्फ कानून-व्यवस्था से डर लगता है। यहां हमें पता है कि हम पुलिस या अदालत को रिश्वत देकर चुप करा सकते हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'भारतीय लोग सबसे असभ्य हैं, वे 1000 रुपये तो दे देंगे लेकिन उससे कहीं ज़्यादा नुकसान कर देंगे। और उसने ऐसे बदतमीज़ भारतीयों के लिए सोफा और चादर भी रखवाई थी, सोफे पर दाग लग गए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, ये लोग Airbnb के लायक नहीं हैं। ऐसे बेवकूफों के लिए बस एक कुर्सी-मेज ही रहने दो।' तीसरे ने लिखा कि, 'लोगों की मानसिकता के कारण होटल के तौलिये इस्तेमाल नहीं कर सकते।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'निम्न वर्ग के लोग जो स्वच्छता का महत्व नहीं समझते?' पांचवें ने लिखा ​कि, 'यह बहुत ही घिनौना है, हम हमेशा यह सुनिश्चित करते आए हैं कि निकलने से पहले सारा कचरा कम से कम कूड़े के थैलों में ही डाल दें।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
नमस्ते और नमस्कार में क्या अंतर होता है, शर्त लगा लीजिए नहीं जानते होंगे आप; जानिए जवाब

रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा