अरे ये तो Parallel Universe आ गया भाई, वायरल Video देख आपका भी दिमाग घूम जाएगा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी भी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आपको पूरी तरह से हैरान कर देने वाला है।
आज के समय में आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो चलाते होंगे मगर फिर भी सोशल मीडिया की गलियों से खुद को दूर किए हुए होंगे। वरना आज के समय में यूथ तो सोशल मीडिया पर है ही, उसके साथ छोटे बच्चे भी आपको अलग-अलग सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। कई बच्चे तो ऐसे भी हैं जो अपने यूनिक कंटेंट के कारण वायरल हुए हैं और लोगों के बीच में अपनी एक पहचान बनाई है। आप भी तमाम तरह के वीडियो देखते ही होंगे जो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और वो नहीं तो वायरल वीडियो तो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा मगर इसमें जो नजर आ रहा है, वैसा कुछ नहीं देखा होगा।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप अब तक कई बार शादी में गए होंगे। आप भी शायद शादीशुदा इंसान होंगे। आपने देखा होगा कि शादी के समय स्टेज पर जब कोई बुजुर्ग कपल जाता है तो दूल्हा और दुल्हन उनका आशीर्वाद लेते हैं और वो भी अपना हाथ उनके सिर पर रखते हुए खुले दिल से आशीर्वाद देते हैं। मगर वायरल हो रहे वीडियो में तो बिल्कुल अलग ही देखने को मिल रहा है। वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा और दुल्हन सोफे पर बैठे हुए हैं और बुजुर्ग कपल उनके पैर छू रहे हैं। दूल्हा और दुल्हन भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर r_k_love_yadav_777 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख भी लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अरे ये कौन सी परंपरा है। दूसरे यूजर ने लिखा- Uno Reverse कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- वीडियो बनाने वाला भी बेवकूफ है। चौथे यूजर ने लिखा- अगर मैं रहता तो जूते से मारता। वहीं एक यूजर ने लिखा- पैरेलल यूनिवर्स में रहते हैं ये लोग।
ये भी पढ़ें-
भाई का फैशन सेंस तो बहुत कमाल का है, एक बार देख लेंगे तो हिल जाएगा दिमाग
हे भगवान अब इस चीज की भी होने लगी चोरी, वायरल Video देखकर आप हैरान हो जाएंगे
