A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी अनोखी सड़क क्या आपने कहीं देखी है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

ऐसी अनोखी सड़क क्या आपने कहीं देखी है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में दिख रही सड़क को बिहार के जहानाबाद का बताया जा रहा है जिसे देख आपका हैरान होना तो तय है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते ही रहते हैं। लोगों को जब कभी कुछ मजेदार या फिर सबसे अनोखा दिखता है तो वो उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फट से पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद वहां मौजूद आप और हमारे जैसे सोशल मीडिया यूजर्स उन वीडियो और फोटो को देखकर उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। अगर वीडियो और फोटो वाकई यूनिक होता है तो फिर वो वायरल भी हो जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे बिहार का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी सड़क का है। वीडियो में नजर आता है कि सड़क नई है मगर उसे बनाते समय उस जगह पर मौजूद पेड़ों को काटा ही नहीं गया है। सड़क के बीच में वहां बड़े-बड़े पेड़ नजर आ रहे हैं। पेड़ों को काटने से बचना तो चाहिए मगर इसका मतलब यह नहीं है कि जहां सड़क बन रही है, वहां के पेड़ों को वैसे ही छोड़ दिया जाए क्योंकि अगर ऐसे पेड़ों को छोड़ दिया जाएगा तो फिर वहां हादसे भी हो सकते हैं। लोग उन पेड़ों से टकरा सकते हैं जो काफी खतरनाक है। इसी वजह से किसी ने इसका वीडियो बनाया होगा और अब वो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिहार के जहानाबाद की एक ऐसी सड़क जो पर्यावरण संरक्षण की मिसाल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 56 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पैसा छापने के लिए ऐसा ही दिमाग होना चाहिए, पेट्रोल पंप का लगाया बोर्ड एक बार आप जरूर देखें

दोस्त से पार्टी लेने का यह तरीका आपने देखा? अभी Video हो रहा है वायरल