सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन लोग कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही हैं और उन्हीं सब में से कुछ ऐसे कंटेंट जो सबसे हटके होते हैं या फिर लोगों के दिमाग को झटका दे सकते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे कुछ न कुछ वीडियो आते ही होंगे जो सबसे अलग होने के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या देखने को मिला।
शख्स ने आखिर ऐसा क्या कर दिया?
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा पहले तो एक डायपर में पानी भर देता है। उस डायपर में अच्छे से पानी भरने के बाद वो उसे फ्रिजर में रख देता है। यहां तक तो समझ में ही नहीं आता है कि यह क्या कर रहा है मगर कुछ देर बाद सब साफ हो जाता है। कुछ देर बाद जब वो पानी बर्फ में बदल जाता है तो वो उसे बाहर निकालता है और उसमें कोल्ड ड्रिंक की बोतलें रख लेता है। वो बाहर जाकर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करता है तो वहां उसका यूज करता हुआ दिखता है और तब उसके अतरंगी दिमाग का पता चलता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @r4jjesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 91 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वैज्ञानिक है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या आविष्कार है। तीसरे यूजर ने लिखा- भारतीय बहुत क्रिएटिव हैं। चौथे यूजर ने लिखा- NASA वाले इसे खोज रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये तो चिट्टी का नया वर्जन आ गया, बच्चे की कलाकारी देखकर रोबोट भी करेगा तारीफ
नाना पाटेकर के आइकॉनिक सीन को बच्चे ने किया परफॉर्म, देखकर आप भी तारीफ करेंगे