A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई गलत जगह पिकनिक मनाने आ गया है, बंदरों ने कुछ यूं किया उसे परेशान, देखें Video

भाई गलत जगह पिकनिक मनाने आ गया है, बंदरों ने कुछ यूं किया उसे परेशान, देखें Video

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JUST_RAGHVI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो और फोटो को लोग पोस्ट तो करते ही हैं। आप अगर दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया का यूज करते हैं और दिन में कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी कई तरह के वीडियो और पोस्ट देखते ही होंगे। उनमें से कई सारे ऐसे भी होते हैं जो वायरल हो रहे होते हैं। कभी वायरल वीडियो या पोस्ट देख लोगों हैरान होते हैं तो कुछ पोस्ट हंसने पर मजबूर कर देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी आएगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी जंगल में पिकनिक के लिए गया हुआ है। एक साफ सी जगह पर वो दरी बिछाकर बैठा हुआ है और कुछ काम कर रहा हैं। वहीं पीछे कुछ फल और दूसरी चीजें रखी हुई हैं। अब यहां से शुरू होता है बंदरों का खेल। बंदर फल उठाकर भागता है तो शख्स उसके पीछे भागता है। अब एक तरफ वो भागता है तो दूसरी तरफ से बंदर आ जाता है और वो कुछ लेकर जाता है। अब वो शख्स दूसरे बंदर की तरफ भागता है तो फिर एक और बंदर दूसरी जगह से आ जाता है। वीडियो में ऐसे ही वो बंदरों के पीछे भागते हुए दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Just_Raghvi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई गलत जगह पिकनिक मनाने आ गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आ गया किसी को तो स्वाद। दूसरे यूजर न लिखा- निजी दुश्मनी थी शायद। तीसरे यूजर ने लिखा- हो सकता है इसने पिछले जन्म में यही किया होगा इनके साथ।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

टक्कर के बाद बाइक की हालत देख खुली रह जाएंगी आंखें, नहीं देखा होगा ऐसा भयंकर हादसा

छत्तीसगढ़ के युवाओं की हरकत देख लो, एक स्कूटी पर 5 लोग लदे और तरीका देख हैरान हो जाएंगे