1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टक्कर के बाद बाइक की हालत देख खुली रह जाएंगी आंखें, नहीं देखा होगा ऐसा भयंकर हादसा

टक्कर के बाद बाइक की हालत देख खुली रह जाएंगी आंखें, नहीं देखा होगा ऐसा भयंकर हादसा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 30, 2025 11:21 am IST,  Updated : Sep 30, 2025 11:21 am IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक नजर आ रही है। बाइक की पोल से हुई टक्कर के बाद उसकी हालत देख आप पूरी तरह से हैरत में पड़ जाएंगे क्योंकि ऐसा भयंकर हादसा आजतक नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@JAMIL2832

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ अलग या फिर हैरान करने वाला दिखता है तो तुरंत लोग उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और कई सारे लोग तो ऐसे भी हैं जो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद का सब कुछ वहां बैठी जनता पर निर्भर करता है। अगर सोशल मीडिया की जनता को वो वीडियो वाकई यूनिक लगता है या फिर वो वीडियो अगर उनका ध्यान खींच लेता है तो फिर उसका वायरल होना तय है। हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते ही हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक हादसा नजर आ रहा है। कोई शख्स बाइक से कहीं जा रहा होगा और किसी कारण उसकी टक्कर एक पोल से हो गई होगी। अब टक्कर के बाद उसके बाइक की हालत कुछ ऐसी हुई जो किसी ने सोची तक नहीं होगी और आप जब उस बाइक की हालत देखेंगे तो रफ्तार का अंदाजा लगाते रह जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पूरी तरह से घूम कर एक सर्कल जैसा हो गया है और इंजन भी उसका अलग नजर आ रहा है। ऐसा हादसा आपने आज तक कभी नहीं देखा होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jamil2832 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'गाड़ी के हालात देखकर स्पीड का अंदाजा लगा सकते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 82 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये ऐसा लग रहा है जैसे पोल से गले लगने गई है। दूसरे यूजर ने लिखा- आदमी बचा या सीधा टिकट कट गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ के युवाओं की हरकत देख लो, एक स्कूटी पर 5 लोग लदे और तरीका देख हैरान हो जाएंगे

भारतीय नारी सब पर भारी, कारनामा जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।