1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई को ऐसा दिमाग लगाने के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए, आप भी देखिऐ वायरल Video

भाई को ऐसा दिमाग लगाने के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए, आप भी देखिऐ वायरल Video

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अतरंगी जुगाड़ देखने को मिला। आप जब वीडियो देखेंगे तो आप भी पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि लोग ऐसा दिमाग कहां से लाते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@KALLUDADA47642 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लोग जैसे ही अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर सोने से पहले कुछ देर तो फोन चलाते ही हैं। इस दौरान कई सारे लोग सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर जरूर लगाते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं या फिर अगर आप ऐसे आदमी भी हैं जो कभी-कभी सोशल मीडिया की तरफ जाते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं। किसी वायरल वीडियो में स्टंट तो किसी में ड्रामा, किसी में जुगाड़ तो किसी में डांस और इसके अलावा भी खूब सारे वीडियो दिखते हैं। अभी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

आप यह तो जानते ही हैं कि हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। कई सारे लोग जरूरत पड़ने पर जुगाड़ करते हैं तो वहीं कई सारे लोग खाली बैठे जुगाड़ करते रहते हैं और हर तरह के जुगाड़ के वीडियो वायरल जरूर होते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कनस्तर को लटकाया हुआ है और उसके नीचे आगे जल रही है। जब जूम आउट होता है तो नजर आता है कि एक बंदे ने गर्म पानी से नहाने के लिए यह जुगाड़ किया है। वो आग से कनस्तर गर्म कर रहा है और नल से उसमें पानी आ रहा है। इसके बाद एक पाइप के जरिए वो पानी बाहर आ रहा है जिससे वो नहा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटॉफॉर्म पर @kalludada47642 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिमाग तो लगाया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इतनी जल्दी तो गर्म भी नहीं होता, बहुत टाइम लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा- टेक्निकल दिक्कत। तीसरे यूजर ने लिखा- सही जुगाड़ लगाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो गजब है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारिश और बीवी को लेकर शख्स ने कार के पीछे लिखवाई ऐसी बात कि हो गई वायरल, आप भी देखें पोस्ट

बूढ़े आदमी के लिए ड्राइवर ने रोका ट्रक मगर उसके बाद जो हुआ वो देख लोट-पोट हो जाएंगे आप