सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए और कब क्या वायरल होता हुआ नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन खूब सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उनमें से ही कुछ वायरल भी होते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे अलग होती हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेती हैं या फिर लोगों ने पहली बार देखा होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर रोज कई वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अपने बचपन में लगभग हर किसी ने कैरम खेला होगा और शायद आप अब भी कभी-कभी कैरम खेलते होंगे लेकिन कभी भी वैसा नहीं खेला होगा जैसा वीडियो में देखने को मिला। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि गोटी को निकालने के लिए एक बंदे ने लेजर का सहारा लिया है। उसने लेजर की मदद से एकदम सही निशाना लगाया है और पूरी तैयारी के बाद स्ट्राइकर हिट करता है लेकिन फिर भी कुछ नहीं हो पाता है, गोटी तब भी नहीं निकलती हैं। अभी वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChadBhishm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कैरम खेलने का एपिक तरीका।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और दूसरे लोगों ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। ऐसा भी हो सकता है कि इस वीडियो को कंटेंट के तौर पर बनाया गया हो और अब वायरल हो रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
11.4 करोड़ का नेटवर्थ फिर भी CA से मांगा डिस्काउंट, पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
RCB फैन का ये वाला Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन