1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने जुगाड़ की पराकाष्ठा पार कर दी है, Video देखने के बाद आप भी हामी भरेंगे

भाई ने जुगाड़ की पराकाष्ठा पार कर दी है, Video देखने के बाद आप भी हामी भरेंगे

एक कमाल के जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो खुद हैरान हो जाएंगे कि किसी ने जुगाड़ के लिए ऐसा भी दिमाग लगा लिया। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ARRAYANTAYSIRR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में भले ही किसी चीज की भी कमी हो जाए मगर कभी भी जुगाड़ की कमी नहीं हो सकती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर हर कुछ दिनों में आपको सोशल मीडिया पर ऐसा कोई न कोई वीडियो दिख ही जाएगा जिसमें किसी का जुगाड़ देखने को मिल जाएगा और हर जुगाड़ पहले से अलग और अनोखा होता है। आपने भी अब तक न जानें कितने सारे जुगाड़ के वायरल वीडियो देखे होंगे मगर वो सभी इस नए जुगाड़ के आगे चाय कम पानी ज्यादा लगेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या जुगाड़ देखने को मिलता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने गाड़ी में सफर करते समय देखा ही होगा कि सीटों पर बेल्ट लगा होता है ताकि हादसे के समय में सीट बेल्ट से लोगों की जान बचाई सके। लेकिन कभी ये नहीं सोचा होगा कि उस सीट बेल्ट को काटकर कोई घर के दरवाजे के लॉक करने के लिए करेगा। वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि सीट बेल्ट के लॉक को शख्स ने अपने दरवाजे पर लगा दिया है और एक पार्ट को दीवार में लगवा दिया है। अब वो जैसे ही दरवाजा खोलता है, उसे लॉक कर देता है और बंद करने के समय वो उसे खोल देगा। उसके इस दिमाग के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @arrayantaysirr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस सप्ताह क्या अद्भुत इनोवेशन हुआ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इनोवेशन ऑफ द डिकेड। दूसरे यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये नया इनोवेशन है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

6 की जगह 4 पानी पुरी खिलाया तो धरने पर बैठ गई महिला, Video हो रहा है वायरल

लड़की को छोड़ दिया मगर लड़कों का काट दिया चालान! देखें Video में क्या दिखा