A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक्टिंग के मामले में ये तो सबका गुरु निकला, Video का अंत आपको भी कर देगा हैरान

एक्टिंग के मामले में ये तो सबका गुरु निकला, Video का अंत आपको भी कर देगा हैरान

एक शख्स ने ट्रेन के अंदर सफर करते समय एक वीडियो बनाया जिसका अंत आपको हैरान कर ही देगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करते हुए अपनी बात कही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GOGA_GA_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो अलग होता है या फिर उन्हें लगता है कि इसका अंत अलग होगा तो वो तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद वो वीडियो जब सोशल मीडिया पर पोस्ट होता है तो उसे कई सारे लोग देखते हैं और अगर वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लेता है तो फिर उसका वायरल होना तय है। हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आमतौर पर आप जब भी ट्रेन में सफर करते होंगे तो देखते होंगे कि कोई न कोई भीख मांगने के लिए आ जाता है। कई बार विकलांग लोग भी भीख मांगने आते हैं और उनकी हालत पर दया करते हुए कई लोग उन्हें पैसे देते हैं। लेकिन कई लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है जो वीडियो में दिख रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स खुद को जमीन पर घसीटते हुए लोगों के पास जा रहा है और उनसे भीख मांग रहा है मगर जब कोच खत्म हो गया और उतरने की बारी आई तो उसकी असलियत पता चली। वीडियो में दिखता है कि कोच से उतरते ही वो आराम से अपने पैर पर चलते हुए जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर goga_ga_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये मजा मैं देश की जनता को देना चाहता हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टैलेंट तो है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खतरनाक लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे ऑस्कर अवार्ड दो। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुंबई में एक्टर बनने आया है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा भाईचारा सिर्फ लड़कों में ही देखने को मिलेगा, Video सोशल मीडिया पर वायरल

बिट्टू नाम के लड़के ने तोड़ा इस लड़की का दिल, Video बनाकर कही मन की बात जो हो रहा वायरल