आज के समय में रिलेशनशिप बहुत कॉमन हो गया है। आपने ऐसे बहुत सारे लड़के और लड़कियों को देखा होगा जिनका कोई न कोई पार्टनर होगा। कई लोगों को अच्छा पार्टनर मिल जाता है जिस कारण उनका ये रिलेशनशिप शादी तक पहुंच जाता है तो वहीं कई सारे लोगों का किसी न किसी कारण से ब्रेकअप हो जाता है। कई बार रिलेशनशिप में एक शख्स दूसरे को धोखा दे देता है जिस कारण दूसरे शख्स को बहुत तकलीफ होती है और उन्हें इससे बाहर निकलने में काफी समय लगता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ ऐसा ही केस मालूम पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।
Related Stories
वायरल वीडियो में लड़की ने क्या कहा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की अपने दिल के टूटने के बाद अपने मन की बातें कह रही है। वो बोलती है, 'ए बिट्टू कैसा लग रहा है, किसी को अकेले छोड़कर चले जाना? हम मरेंगे नहीं, हम मरने वाली लड़की नहीं हैं। हम बहुत जिद्दी हैं अंदर से। जितना तुम रुलाए हो न, उतना तुम एक दिन रोओगे यार रोओगे। तुम्हारे लिए हम क्या नहीं किए बिट्टू। हम सब कुछ किए न फिर भी तुम मेरे नहीं हुए। जब तुम मेरे नहीं हुए न तो सच बता रहे हैं, दुनिया में कितनी भी लड़की रहेगी न, तुम किसी के नहीं होने वाले जब तुम मेरे नहीं हुए। तुम हमको बहुत अच्छे तरीके से बर्बाद किया है रे।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Clay_521 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिट्टू गेम खेल गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिट्टू ने तो चूना लगा दिया दीदी को। दूसरे यूजर ने लिखा- बिट्टू ई ठीक नहीं किए तुम दीदी के साथ। तीसरे यूजर ने लिखा- पछताएगा बिट्टू। वहीं कई सारे लोग मजाकिया तौर पर बिट्टू को गाली दे रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लो भाई हो गया कांड! स्टाइल मारते हुए रील बना रहा था कपल मगर हो गया पोपट, देखें Video
3 साल के मासूम ने बचाई अपनी मां की जान, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हो सकती थी मौत, देखें Video