1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा भाईचारा सिर्फ लड़कों में ही देखने को मिलेगा, Video सोशल मीडिया पर वायरल

ऐसा भाईचारा सिर्फ लड़कों में ही देखने को मिलेगा, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 04, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Oct 04, 2025 03:59 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लड़कों का ऐसा भाईचारा देखने को मिला जिसे देख लोगों ने भी खूब सारे कमेंट्स किए हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SANKII_MEMER

आज के समय में सोशल मीडिया का कोई यूज न करता तो हैरानी होती है। हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और नेट की भी दिक्कत नहीं है तो लोग सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि हर दिन भाईचारा बताते हुए कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। किसी वीडियो में दिखता है कि अनजान लोगों के साथ शराब शेयर की जा रही है तो किसी वीडियो में दोस्ती की मिसाल देखने को मिल रही है। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कार को धोया जा रहा है और ये काम तीन दोस्त कर रहे हैं। उनका वीडियो बनाते हुए लड़की बोलती है, 'ये देखो भाई, इन लोगों का पूरा टीम वर्क चल रहा है। मतलब इसकी कार धुलवाने के लिए इसके दो दोस्त अपने घर से आए हुए हैं। भाई पेट्रोल भरवाने जाना और किराना लेने जाना तक तो ठीक था लेकिन ये लोग कार धुलावाने के लिए भी आ जाते हैं। असल में ये भाईचारा है।' अब इसी नए भाईचारे के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाईचारा ऑन टॉप।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ब्रोमांस। दूसरे यूजर ने लिखा- दोस्ती। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो गजब बै। इसी तरह लोगों ने कई सारे रिएक्शन दिए हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिट्टू नाम के लड़के ने तोड़ा इस लड़की का दिल, Video बनाकर कही मन की बात जो हो रहा वायरल

लो भाई हो गया कांड! स्टाइल मारते हुए रील बना रहा था कपल मगर हो गया पोपट, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।