A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसको तो मौत का भी डर नहीं है, हरकत देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

इसको तो मौत का भी डर नहीं है, हरकत देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

एक आदमी ने ऐसा स्टंट किया जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें बस खुली रह जाएंगी। आपने अब तक ऐसा करते हुए किसी को नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/TRENDY_ZAID वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी, अनोखी या फिर खतरनाक चीजें होती हैं, वो कोई न कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ही देता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद उस वीडियो को कई सारे लोग देखते हैं और अगर वीडियो इंटरनेट की जनता का भी ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है तो फिर उसका वायरल होना तय है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। उसमें आपने स्टंट के भी कई सारे वीडियो देखे होंगे मगर अभी का वीडियो सबसे अलग है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो स्टंट का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदे ने कुछ ऐसा स्टंट किया कि उसे देख हर कोई हैरान हो जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी कहीं ऊंचाई पर खड़ा है।। दूसरा आदमी उसकी पीठ पर कुछ लिक्विड डालता है और वो लिक्विड पेट्रोल था। इसके बाद वो उसकी पीठ पर आग लगा देता है। आग लगाने के तुरंत बाद वो बंदा नीचे नदी में कूद जाता है और पानी में कूदने के बाद आग बुझ जाती है मगर इस तरह का स्टंट करने की क्या ही जरूरत थी। उसका स्टंट देख ऐसा लगता है जैसे उसे मौत से भी डर नहीं लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trendy_zaid नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ये तो मैं हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- सस्ता वाला घोस्ट राइडर। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई तूझे कहीं से रिकॉल मिलने वाला था क्या।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सभी लड़कों में शर्म का माहौल है! लड़के की एक्टिंग का Video हुआ वायरल, लोगों ने जमकर लिए मजे

100 गिनने के चक्कर में चचा खुद 0 हो जाते, आप भी देखें वायरल हो रहा Video