A
Hindi News वायरल न्‍यूज पोहा प्रेमियों के लिए पेश है वायरल हो रहा एक गजब का Video, देखने के बाद खाने की छूट जाएगी आदत

पोहा प्रेमियों के लिए पेश है वायरल हो रहा एक गजब का Video, देखने के बाद खाने की छूट जाएगी आदत

सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक के खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कई बार ऐसा कुछ दिख जाता है जो मूड खराब कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@BYOMKESBAKSHY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको शायद ही कोई मिलेगा जो यह बोले कि वो सोशल मीडिया पर नहीं है। जिन लोगों के पास खुद का फोन है, वो सभी आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएंगे। यहां तक कि बच्चे जिनके पास अपना फोन नहीं होता है, वो भी आपको सोशल मीडिया पर दिख जाएंगे। बच्चे भी अपने मां-बाप के फोन में सोशल मीडिया चला लेते हैं। खैर हम मुद्दे पर आते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

पोहा की पैकिंग करते लोगों का वीडियो वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहे लोग बहुत कुछ करते हुए तो नहीं दिख रहे हैं। वो बस पैकेट में चिवड़ा जिससे पोहा बनता है, उसे डालकर पैक कर रहे हैं मगर उनका तरीका, वीडियो के वायरल होने का कारण है। दरअसल एक जगह पर बहुत सारा चिवड़ा रखा हुआ है और वहीं पर दो लोग बैठे हुए हैं। एक पैकेट में चिवड़ा डाल रहा है तो दूसरा उसका वजन करके पैक कर रहा है मगर सफाई, वो तो दूर-दूर तक नहीं है। ये खुद चिवड़ा पर बैठे हुए हैं और वहीं से उठाकर उसे पैक कर रहे हैं। अब सोचिए, यह देखने के बाद तो लोगों का पोहा से भी मन उठ जाएगा और हाथ जोड़ लेंगे। आप भी वीडियो को जरूर देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'पोहा खाना भी बंद करना पड़ेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडिय को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कुछ खाने लायक भी नहीं है देश में। दूसरे यूजर ने लिखा- हद कर दी इन लोगों ने अब। तीसरे यूजर ने लिखा- पोहे से नहा लिया। वहीं एक यूजर ने FSSAI को टैग करते हुए लिखा कि कुछ तो करो, किस बात की सैलरी लेते हो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अज्जू बाई की जिद से मचा हड़कंप! 400 KV के टावर पर चढ़ी महिला, हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल

बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO आप भी देखिए