उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मंगलवार को बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक महिला ने अपने शिक्षक पति की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर पत्नी द्वारा पति की पिटाई होते देख सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। दरअसल, पत्नी ने अपने आशिक मिजाज पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था।
पति को प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ा
पत्नी बुर्का पहनकर पहुंची थी। महिला के साथ में उसकी मां और मासूम बेटी भी थी। आरोपी पति बेहटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुमली में तैनात है। शिक्षक पति अपनी सहयोगी महिला शिक्षिका के साथ जा रहा था। बताया जा रहा है कि शिक्षक का अपनी सहयोगी महिला शिक्षिका के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पत्नी को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद वो काफी दिनों से अपने पति पर नजर रखे हुए थी।
पत्नी को देख पति के उड़े होश
मंगलवार को महिला बुर्का पहनकर अपने पति का इंतजार करने लगी। इस बीच, उसका शिक्षक पति अपनी सहयोगी महिला शिक्षिका के साथ आता हुआ दिखाई दिया। इस पर पत्नी ने दौड़कर अपने पति को दबोच लिया। पत्नी को बुर्का में देखकर शिक्षक पति हक्का-बक्का रह गया। वहीं, सहयोगी महिला शिक्षिका मौके से भाग गई।
इस दौरान बीच सड़क पर पत्नी ने अपने पति का कॉलर पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पत्नी ने एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। इसी बीच पति ने भी पत्नी पर हमला किया, लेकिन पत्नी ने फिर पति का कॉलर पकड़ कर उसे जमकर पीटा। पत्नी का यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक सड़क पर चलता रहा।
(रिपोर्ट- मोहित मिश्र)
ये भी पढ़ें-
बेटी की विदाई का झांसा देकर दामाद को ससुराल बुलाया, फिर ससुर और सालों ने मिलकर कर दी हत्या