1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई पेश है नमूना-ए-बिहार, Video देखने के बाद दिमाग का हिलना तय है

लो भाई पेश है नमूना-ए-बिहार, Video देखने के बाद दिमाग का हिलना तय है

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप कभी देखेंगे, ऐसा सोचा भी नहीं होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/MANISH_SHARMA_5248 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में लोगों को जब कभी कुछ अतरंगी या फिर अनोखा या फिर कोई नमूना दिखता है तो वो तुरंत ही फोन निकालकर उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर हर दिन ऐसे तमाम वीडियो आप भी देखते ही होंगे और उन्हें देखने के बाद आप अपना मनोरंजन भी करते ही होंगे। कई बार तो इतने यूनिक वीडियो दिख जाते हैं कि देखने वाला भी दंग हो जाता है और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग खतरनाक तरीके से बाइक को चलाते हुए देखा ही होगा। कई सारे लोग कम्फर्ट के लिए बाइक पर जुगाड़ लगा लेते हैं और उसके साथ चलते हैं मगर इस बंदे ने तो अलग ही लेवल अचीव कर लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि बाइक के पीछे साइकिल के दो पहिए लगे हुए हैं और उस पर उसने खाट लगा दिया है। अब वो खाट पर आराम से लेटे हुए बाइक को बैलेंस करके चला रहा है। बाइक का नंबर प्लेट बिहार का है और ऊपर लिखा है, 'बिहारी कुछ भी कर सकते हैं।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर manish_sharma_5248 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'जिअ जिअ हो बिहार के लाला।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अटैच वाशरूम भी बनवा लेते। दूसरे यूजर ने लिखा- ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं स्लीप एंड ड्राइव। तीसरे यूजर ने लिखा- बचपन में ऐसा ही सपना देखता था।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुनिया के अजूबों में अब इसे भी शामिल कर लेना चाहिए, आप भी देखें Video

घर का दरवाजा खोलते ही AQI पहुंचा इतना ज्यादा कि घूम जाएगा आपका भी दिमाग, Video हो रहा वायरल