सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी उन सभी पोस्ट को देखते ही होंगे। उन्हीं सब पोस्ट में कुछ जो बहुत ही अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। कभी मजाकिया वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी रील के अतरंगी हरकत करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में लड़ते लोग वायरल हो जाते हैं। वहीं कभी-कभी ऐसा वीडियो भी वायरल होता है कि उन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी आ ही जाती है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपनी स्कूटी को सड़क के किनारे रोकती है। इसी दौरान दो लोग बाइक पर सवार होकर आते हैं और स्कूटी पर रखे सामान को लेकर वहां से भाग जाते हैं। अब ऐसी स्थिति आपके साथ होगी तो आप क्या करेंगे? जाहिर है कि अपनी स्कूटी या फिर बाइक से उसका पीछा करेंगे मगर दीदी ने ऐसा नहीं किया। वो अपनी स्कूटी से उतर गई और भागते हुए उनकी तरफ जाती दिखती है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BunnyFriendy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उसने अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल किया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लड़कियों वाली चीजें। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई वो वुमन है, कुछ भी कर सकती है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऑफिस में मिलने वाली छुट्टियों को लेकर CEO ने कह दी यह बात, पोस्ट हो गया वायरल
दूल्हे के दोस्त की हरकत देख भड़की दुल्हन, उसके बाद जो किया एक बार आप भी देखें