1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑफिस में मिलने वाली छुट्टियों को लेकर CEO ने कह दी यह बात, पोस्ट हो गया वायरल

ऑफिस में मिलने वाली छुट्टियों को लेकर CEO ने कह दी यह बात, पोस्ट हो गया वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 21, 2025 06:22 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 06:22 pm IST

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अभी काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में रवि कुमार तुम्मालाचार्ला ऑफिस से मिलने वाली छुट्टियों को लेकर जो बात लिखी है, उसके कारण पोस्ट वायरल हो रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

हर इंसान जो किसी न किसी ऑफिस में काम करता है, वो अपनी छुट्टियों का इंतजार भी करता है ताकि वो उस दिन आराम कर सके और साथ में अपने बचे हुए कामों को भी पूरा कर सके। इसके अलावा हर ऑफिस में नेशनल हॉलिडे पर भी लोगों को छुट्टी मिलती है ताकि वो उस दिन को अच्छे से मना सकें। आपको शायद ही कोई ऐसा मिला होगा जो यह कहता हो कि जितनी छुट्टियां मिल रही हैं, वो बहुत ज्यादा है, इसे कम करने की जरूरत है। मगर कुछ लोग ऐसे भी विचार रखते हैं। अभी एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

लिक्ंडन इन पर CEO रवि कुमार तुम्मालाचार्ला ने एक पोस्ट करते हुए छुट्टियों को लेकर अपने विचार लिखे हैं। उन्होंने लिखा है, 'बहुत सारी छुट्टियाँ, काम आगे नहीं बढ़ रहा है। वीकेंड के साथ पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियां कई बार काम को ठप कर देता है। अभी अप्रैल 2025 में ही हमारे पास 10 से अधिक छुट्टियाँ हैं और ज्यादातर ऑफिस में सप्ताहों तक कोई फाइल मूव ही नहीं हो रही है।' उन्होंने आगे लिखा, 'चीन 60 साल आगे है क्योंकि वे आर्थिक गति को प्राथमिकता देते हैं। भारत में, हम अक्सर सुचारू प्रणालियों और तेज़ प्रक्रियाओं की तलाश में विदेश चले जाते हैं। यह समय है कि हम अपनी छुट्टियों की संस्कृति पर पुनर्विचार करें और बेहतर संतुलन बनाएँ।' अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने PMO के साथ कई सारे डिपार्टेमेंट को टैग भी किया है।

यहां देखें उनके पोस्ट की तस्वीर

लिंक्डइन पर किया हुआ पोस्ट
Image Source : SOCIAL MEDIAलिंक्डइन पर किया हुआ पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे लिंक्ड इन पर काफी लोगों ने देखा और कई सारे लोगों ने पोस्ट को देखने के बाद अपने मुताबिक रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भारत और चीन की तुलना उनके अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक संदर्भों पर विचार किए बिना करना सही नहीं है। हमें ऐसे समाधान की जरूरत है जो भारत की अनूठी आवश्यकताओं के लिए काम करें। छुट्टियों को बाधा के रूप में देखने की जगह हमें यह पता लगाना चाहिए कि काम में व्यवधान को कम करने के लिए उन्हें बेहतर तरीके से कैसे प्रबंधित किया जा सकता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दूल्हे के दोस्त की हरकत देख भड़की दुल्हन, उसके बाद जो किया एक बार आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।