1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाईचारे ने क्लेश होने से बचा लिया, वायरल Video देख लोगों ने भी किए अलग-अलग कमेंट

भाईचारे ने क्लेश होने से बचा लिया, वायरल Video देख लोगों ने भी किए अलग-अलग कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 21, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 03:40 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोगों को हंसी आएगी और कुछ लोग सोचने लगेंगे कि ये क्या था। वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में आप जितने चक्कर लगाएंगे आपको उतनी बार कुछ अलग और अनोखा देखने को मिल ही जाएगा। अब वो प्लेटफॉर्म इंस्टा का हो, फेसबुक और एक्स का हो या फिर कोई दूसरा प्लेटफॉर्म हो, हर जगह हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं और उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में नजर आता है कि एक बाइक अचानक सड़क पर गिरती है और उसके पास एक दूसरा बाइक चालक अपनी बाइक पर सवार नजर आता है। इसके बाद नीचे गिरा हुआ शख्स उठता है और उस पर चिल्लाने लगता है। इसके तुरंत बाद वो शख्स जो अपनी बाइक पर बैठा हुआ था वो जेब से सिगरेट निकालता है और एक उसे देता है और दूसरा खुद लेता है। वो फिर उन्हें जलाता है। इसके बाद दोनों की लड़ाई शांत हो जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाईचारा ने संभावित क्लेश को रोक दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 36 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जो स्मोक नहीं करता उसका क्या करना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- एक सिगरेट और एक बियर का इंतजाम हो जाए तो फिर सीधा दोस्ती हो जाती है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाईचारा तो टॉप पर ही रहता है। चौथे यूजर ने लिखा- ये स्क्रिप्टे है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पहली बार आग लगाकर लड़ाई को खत्म होते देखा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये मेहमान हैं या बंदर! दूल्हा-दुल्हन की स्पेशल एंट्री का कर दिया सत्यानाश, Video देख लोगों के मुंह से निकली ये बात

अगर आज Dogesh भाई नहीं होते तो विवाद काफी बढ़ जाता, दो सांडों के बीच हुई लड़ाई में बीच-बचाव करते दिखा कुत्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।