बारिश और उसमें थिरकती डांसर, यह नजारा अपने आप में ही बड़ा दिलकश और जादुई है। कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला। लेकिन अत्यधिक बारिश की वजह से कहीं डांस का प्रोग्राम रुक ना जाए, इसी चिंता में डूबे एक लड़के ने इस समस्या का भी हल निकाल लिया। लड़के ने डांसर के लिए जो किया, उससे उसने डांसर का दिल भी चुरा लिया।
बारिश में डांस और छाते के नीचे रोमांस
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवती स्टेज पर झमाझम बारिश के बीच डांस कर रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में बाहुबली फिल्म का गाना, 'है रात में ये नशा तेरा-तेरा' बज रहा है। लड़की की मस्ती और एनर्जी देख ऐसा नहीं लग रहा है कि उस पर बारिश का कोई असर हो रहा है। भले ही उस पर कोई असर ना हो रहा हो लेकिन उसका डांस देखने आए एक लड़के के दिल पर इस चीज का बहुत असर पड़ा और उसने उस डांसर को बारिश से बचाने का फैसला किया। बारिश में युवती को भीगते देख लड़का तुरंत छाता लेकर उसके पास आया और उसके पास आकर खड़ा हो गया। ताकि वह उसे बारिश में भीगने से बचा सके और डांस प्रोग्राम भी ना रुके। ऐसे में उसने एक तीर से दो निशाना साध लिया। पहला अपने दोस्तों के लिए लड़की का डांस प्रोग्राम जारी रखा और दूसरा उसने अपनी केयरिंग दिखाकर डांस कर रही उस लड़की का दिल जीत लिया। बारिश में खुद को बचाते हुए उस लड़के को देख वह डांस उसकी तरफ देखते हुए प्यार से मुस्कुरा देती है।
सोशल मीडिया पर छाया लड़के और डांसर का यह रोमांस
यह वीडियो सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इसे "रील लाइफ का परफेक्ट रोमांस" बताया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- "बारिश, डांस और छाता—इससे ज्यादा रोमांटिक और क्या हो सकता है? भाई ने दिल के साथ-साथ पूरी महफिल भी लूट ली।" दूसरे ने लिखा- "प्यार करने वाला ऐसा हो तो फिर और क्या ही चाहिए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढें:
तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल