1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे के दोस्त की हरकत देख भड़की दुल्हन, उसके बाद जो किया एक बार आप भी देखें

दूल्हे के दोस्त की हरकत देख भड़की दुल्हन, उसके बाद जो किया एक बार आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 21, 2025 04:51 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 06:23 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे हंसी नहीं आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अलग-अलग कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ पोस्ट न होता है और शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जब कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं और उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत फनी है।

Related Stories

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि जयमाल के लिए स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़े हैं। अभी दुल्हन दूल्हे के गले में वरमाला डालने ही वाली थी कि दूल्हे का दोस्त उसे पीछे खींच लेता है। दुल्हन जब भी दूल्हे के गले में वरमाला डालने जाती, दूल्हे का दोस्त यही करता है। अंत में वो परेशान हो गई। उसने माला किसी को पकड़ाया है और दूल्हे के दोस्त को वहीं स्टेज पर कूट दिया। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Abeyaaryashi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसे पूरा सपोर्ट है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पकड़ के कूट दिए। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा भी पूरा समर्थन है। तीसरे यूजर ने लिखा- एकदम सही किया। चौथे यूजर ने लिखा- आज की नारी सब पर भारी। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही नौटंकी कर रहा था।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाईचारे ने क्लेश होने से बचा लिया, वायरल Video देख लोगों ने भी किए अलग-अलग कमेंट

ये मेहमान हैं या बंदर! दूल्हा-दुल्हन की स्पेशल एंट्री का कर दिया सत्यानाश, Video देख लोगों के मुंह से निकली ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।