1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. होली के कलर से नहीं खराब होंगे आपके बाल, रंग खेलने से पहले बस कर लें ये काम

होली के कलर से नहीं खराब होंगे आपके बाल, रंग खेलने से पहले बस कर लें ये काम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 01, 2026 05:23 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 05:23 pm IST

Holi Hair Care Tips: होली में बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है, ताकि रंगों से होने वाले रूखेपन और डैमेज से बचा जा सके।

होली हेयर केयर - India TV Hindi
होली हेयर केयर Image Source : UNSPLASH

होली का त्योहार रंगों और मस्ती से भरा होता है, लेकिन केमिकल वाले रंग आपके बालों को रूखा, बेजान और कमजोर बना सकते हैं। कई बार रंगों की वजह से बालों में खुजली, डैंड्रफ या हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ आसान से उपाय पहले ही कर लें, तो होली के रंग आपके बालों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

होली का रंग खेलने से पहले क्या करें?

  • बालों में अच्छी तरह तेल लगाएं: नारियल, बादाम या सरसों का तेल बालों और स्कैल्प में अच्छे से लगा लें। तेल की परत रंगों को सीधे बालों में चिपकने से रोकती है और बाद में धोना भी आसान हो जाता है। अगर तेल नहीं लगाना चाहते, तो लीव-इन कंडीशनर या हेयर सीरम लगाकर भी बालों को सुरक्षित रख सकते हैं।

  • सिर को कवर करें: होली पर बालों को रंगों के हानिकारक रसायनों से बचाने के लिए सिर पर स्कार्फ, दुपट्टा या कैप पहनना एक बेहतरीन उपाय है। यह बालों के लिए एक रक्षात्मक परत का काम करता हैजिससे वे सीधे रंग के संपर्क में नहीं आते हैं और नुकसानरूखापन या उलझने से बचते हैं। खुले बालों में रंग ज्यादा उलझते हैं। इसलिए रंग खेलने से पहले चोटी या बन बनाकर रखें। इससे बाल कम डैमेज होंगे।

  • पहले से शैंपू न करें: होली से एक-दो दिन पहले बाल न धोना और तेल लगाना सबसे अच्छा विकल्प है। सिर का प्राकृतिक तेल और बाहर से लगाया गया तेल एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाती हैं जो बालों को हानिकारक रंगों से बचाता है।

रंग खेलने के बाद क्या करें?

रंग खेलने के बाद तुरंत सादे पानी से बाल धो लें, फिर माइल्ड शैंपू और डीप कंडीशनर लगाएं और बालों को जोर से रगड़ने से बचें। थोड़ी सी तैयारी से आप अपने बालों को रूखेपन और नुकसान से बचा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल