2 March 2026 Ka Panchang: 2 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि सोमवार शाम 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर होगा। 2 मार्च को सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा सोमवार को व्रतादि की पूर्णिमा है। साथ ही 2 मार्च को प्रथ्वी लोक की अशुभ भद्रा भी है।
फाल्गुन पूर्णिमा इस बार 2 दिनों की पड़ रही है। आपको बता दें कि जब पूर्णिमा 2 दिनों की होती है तब पहले दिन व्रतादि की पूर्णिमा और दूसरे दिन स्नानदान की पूर्णिमा मनाई जाती है। शास्त्रों में फाल्गुन पूर्णिमा का धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का उपवास रखने से समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलता है और उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Holi 2026: होली के दिन 7 स्थानों पर जलाएं दीया, दूर होगी नकारात्मकता, घर आएगी सुख-समृद्धि
संपादक की पसंद