जब भी बात स्किन केयर की होती है तो लोगों के दिमाग में मार्केट में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ही ख्याल आता है। लेकिन ये प्रोडक्ट्स स्किन को बुरी तरह से डैमेज करते हैं। क्योंकि इनमें केमिकल भरपूर मात्रा में होता है। वहीं कुछ लोग अपनी स्किन केयर रूटीन में तेल को भी शामिल करते हैं। स्किन की देखभाल के लिए लोग ऑलिव ऑयल और गांव में सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि ऑलिव ऑयल और सरसों के तेल में से स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या होता है। चलिए जानते हैं।
ऑलिव ऑयल स्किन के लिए काफी "जेंटल" माना जाता है। इसमें विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और एंटी-एजिंग में मदद करता है।
किसके लिए अच्छा है: ड्राई और नॉर्मल स्किन वालों के लिए यह बेहतरीन है।
इस बात का रखें ध्यान: अगर आपकी स्किन ऑयली है या आपको मुहांसे होते हैं, तो इसे चेहरे पर लगाने से बचें क्योंकि यह रोमछिद्रों को बंद कर सकता है।
भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल सदियों से हो रहा है, खासकर मालिश के लिए। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह स्किन इन्फेक्शन और टैनिंग को दूर करने में प्रभावी है। सर्दियों में शरीर की मालिश के लिए यह सबसे अच्छा है क्योंकि यह शरीर को गर्माहट देता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।
किसके लिए अच्छा है: फटी एड़ियों, रूखे हाथों और शरीर की मालिश के लिए।
इस बात का रखें ध्यान: यह काफी "स्ट्रॉन्ग" होता है। संवेदनशील स्किन पर इससे जलन या दाने हो सकते हैं। चेहरे पर इसे सीधे लगाने से बचें।
अगर दोनों में कंपेयर किया जाए तो स्किन चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों तेल की तुलना में ये ज्यादा अच्छा माना जाता है।
अगर आप पूरी बॉडी की मालिश करना चाहते हैं, तो सरसों का तेल ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
संपादक की पसंद