1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा की किस्मत तो बड़ी जबर निकली वरना हादसे के शिकार हो जाते, आप भी देखें Video

चचा की किस्मत तो बड़ी जबर निकली वरना हादसे के शिकार हो जाते, आप भी देखें Video

एक छोटा सा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि चचा की किस्मत तो बहुत सही निकली वरना अभी इनके साथ खेला हो जाता। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GHANTAA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लोग जब भी अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर वो मनोरंजन की तलाश में होते हैं तो वो सोशल मीडिया की तरफ चले जाते हैं। हर वर्ग का इंसान आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगा। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया का यूज करते हैं। आप भी अगर इसके यूजर हैं तो फिर यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन जितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं, उसमें से बहुत सारे वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक चचा गली में घूम रहे हैं और तभी वो एक दीवार के पास जाकर दूसरी तरफ देखने लगते हैं। वहां से शायद सही न दिखने के कारण वो वहां से हट जाते हैं और थोड़ा सा आगे जाकर दीवार के दूसरी तरफ देखने लगते हैं। तभी दीवार का वो हिस्सा जहां चचा पहले खड़े थे, वो ढह जाता है और उसे गिरते देख चचा वहां से हट जाते हैं। अगर चचा पहले वाली जगह पर खड़े रहते तो हादसे का शिकार हो जाते मगर इसी को किस्मत का जबर होना कहते हैं कि कुछ सेकंड की वजह से बच गए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंकल किसी के घर में ताका झाकी कर रहे थे, भगवान जी ने डरा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- जब मौत जीने का दूसरा मौका दे। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे बस जानना है कि चचा देख क्या रहे थे। एक अन्य यूजर ने लिखा- मौत को छूकर टक्क से वापस आना सच हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे बेचारी दीदी के साथ ये क्या हुआ, वायरल Video देख आप सभी को आएगी हंसी

नवरात्रि शुरू होते ही वायरल होने लगी एक फोटो, देखने के बाद आपको भी आ जाएगी हंसी