1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसकी रफ्तार किसी मशीन से कम नहीं, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इसकी रफ्तार किसी मशीन से कम नहीं, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा अपने नोट गिनने की रफ्तार दिखा रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको सारी अतरंगी और हैरान करने वाली चीजें देखने को मिलती रहती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं जिसकी संभावना काफी ज्यादा है, तो आप जानते ही होंगे कि हर दिन लोग कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही हैं। कोई लड़ाई का वीडियो पोस्ट करता है, कोई डांस करने वालों का वीडियो पोस्ट करता है, कोई जुगाड़ का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई कुछ और पोस्ट करता है। इन्हीं सभी पोस्ट में से जो लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा किसी बैंक में खड़ा नजर आता है। उसके हाथ में एक नोट की गड्डी दिखाई देती है और वीडियो बनाने वाला शख्स उस आदमी को दिखाते हुए कहता है कि यह हमारी पैसे गिनने की मशीन है। इसके बाद वीडियो में दिखता है कि वो आदमी पैसा गिनना शुरू करता है और उसकी उंगलियां इतनी तेज चलती है जैसे वो कोई मशीन हो। वो बहुत ही तेजी के साथ पैसे गिनने शुरू करता है और यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर oshin_crseven नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 78 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा टैलेंट तो हमारे पास भी है बस पैसा नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- कॉमर्स वाला हो क्या भैया। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे बैंक में लगवा दो। एक अन्य यूजर ने लिखा- कचरा सेठ की बराबरी कोई नहीं कर सकता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पंखा ठीक करते-करते हो गया प्यार और कर ली शादी, आप भी सुनिए ये अनोखी प्रेम कहानी

दुकान के ऐसे नाम आपने शायद ही कहीं देखे होंगे, शख्स ने बनाया Video जो हो गया वायरल