1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुबई में भारतीय पुजारी दक्षिणा से कितना कमाते हैं? कंटेंट क्रिएटर के साथ बातचीत में बताया, Video Viral

दुबई में भारतीय पुजारी दक्षिणा से कितना कमाते हैं? कंटेंट क्रिएटर के साथ बातचीत में बताया, Video Viral

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुबई के पुजारी को एक कंटेंट क्रिएटर से बातचीत करते देखा जा सकता है।

dubai pujari video, dubai priests video, viral video, viral news, india tv - India TV Hindi
Image Source : IG/@JAGGY.ABROAD दुबई के पुजारी का वीडियो वायरल।

दुबई में रहने वाले एक भारतीय पंडित जी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले शास्त्री नीरज पंडित जी ने इंस्टाग्राम क्रिएटर जगदीश चावला से बातचीत में अपनी कमाई और शुरुआती संघर्षों के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने साफ कहा कि दुबई में पुजारी के रूप में उनकी कोई निश्चित तनख्वाह या सैलरी नहीं है। कमाई पूरी तरह दक्षिणा (भेंट) पर निर्भर करती है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jaggy.abroad हैंडल से शेयर किया गया है। नीरज पंडित जी दुबई में भारतीय समुदाय और अन्य भक्तों के लिए पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं। शादी-विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन जैसे समारोहों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जब उनसे पूछा गया कि दुबई में काम शुरू करने के दौरान कितनी कमाई होती थी, तो उन्होंने बताया, “कभी एईडी 500 (लगभग 12,800 रुपये) मिल जाते हैं, तो कभी सिर्फ एईडी 200 (लगभग 5,100-5,142 रुपये)। कोई निश्चित वेतन नहीं है।” उनकी आमदनी इस बात पर निर्भर करती है कि कितने काम मिलते हैं और भक्त कितनी दक्षिणा देते हैं।  

शुरुआती दिनों को भी किया याद 

शुरुआती दिनों की याद करते हुए पंडित जी ने बताया कि सबसे मुश्किल समय तब था जब वे दुबई पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “सबसे कठिन समय तब था जब मैं पहली बार यहां आया। सुबह कुछ खा लिया तो शाम को अगला खाना कैसे जुटाऊंगा, इसकी चिंता सताती रहती थी।” निश्चित मासिक आय न होने के कारण रोजमर्रा के खर्च चलाना चुनौती भरा था। हर दिन नई मुश्किलें लेकर आता था और बुनियादी जरूरतों की भी गारंटी नहीं थी। 

पंडितजी का प्यारा संदेश 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘Humans of Dubai’ सीरीज का हिस्सा है। इसमें पंडित जी ने सिर्फ आर्थिक संघर्ष ही नहीं, बल्कि एक सकारात्मक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत और दुनिया के हर देश के लोगों को प्यार और सम्मान के साथ रहना चाहिए। त्योहारों पर सब मिलकर एक समुदाय की तरह जश्न मनाएं। उनका संदेश पैसा या सफलता से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे पर केंद्रित है। गौरतलब है कि, दुबई जैसे शहर में भारतीय समुदाय बड़ा है और धार्मिक आयोजन नियमित होते रहते हैं। फिर भी, कई स्वतंत्र पुजारियों की स्थिति ऐसी ही होती है। मंदिरों में काम करने वाले पुजारियों को कभी-कभी निश्चित वेतन, आवास और अन्य सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन दक्षिणा पर निर्भर रहने वालों की कमाई अनिश्चित रहती है। भारत में भी छोटे मंदिरों या गांवों में कई पुजारी इसी तरह काम और दक्षिणा पर निर्भर रहते हैं।  
गौरतलब है कि, इससे पहले दुबई में रह रहे बनारसी लड़के का भी एक वीडियो वायरल हुआ था।  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - 

दौलत हो तो ऐसी! दुबई की एक पार्किंग में धूल खाती मिलीं रोल्स-रॉयस और फरारी, भारतीय महिला का रिएक्शन वायरल