Saudi Arabia Facts : जब भी आप कभी विदेश यात्रा से लौटते हैं तो स्वजन के लिए गिफ्ट लाने का ख्याल मन में एक बार जरूर आता है। ऐसे में लोग दोस्त, परिवार या रिश्तेदारों के लिए तोहफे तो खरीदते ही हैं साथ में कुछ न कुछ कीमती सामान भी खरीद लेते हैं। बात जब खाड़ी देश और विशेषकर सऊदी अरब जाने या वहां से लौटने की होती है तो लोग iPhone या फिर गोल्ड की कोई वस्तु लाने की याद दिलाते हैं। मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सऊदी अरब से कितने KG सोना भारत ला सकते हैं ? दरअसल, इसके लिए एक नियम बनाया गया है जिसका पालन सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य होता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।
सऊदी अरब में iPhone सस्ता क्यों है
सऊदी अरब में iPhone सस्ता होने का मुख्य कारण वहां बहुत कम कर और न के बराबर आयात शुल्क (import duty) होना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी सरकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर नाममात्र का कर लगाती है जिससे कीमतों में भारी अंतर आता है। इसके अतिरिक्त, उच्च प्रतिस्पर्धा, भारत की तुलना में कम वैट (VAT) और Direct Import भी सस्ती कीमतों में योगदान करते हैं।
सऊदी अरब जाते समय ये बातें ध्यान रखें
अगर आप सऊदी अरब से ट्रैवल कर रहे हैं तो बता दें कि, सामान ले जाते समय 23-32 किलोग्राम तक के दो बैग (क्लास के अनुसार) की अनुमति है। कैश या कीमती सामान 60,000 रियाल से अधिक होने पर अनुमति अनिवार्य है। मादक पदार्थ, हथियार, सूअर का मांस, अश्लील सामग्री और बिना डॉक्टर पर्ची वाली दवाएं पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। लिक्विड (100ml से अधिक) और तेज धार वाली वस्तुओं को चेक-इन बैगेज में रखें।
Image Source : Freepik एयरपोर्ट।
सऊदी अरब से कितना सोना भारत ला सकते हैं
indembassyuae.gov.in के मुताबिक, सऊदी अरब से भारत की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिक जो छह महीने से अधिक समय के लिए भारत आ रहे हैं 20 ग्राम तक सोना (पुरुषों के लिए अधिकतम मूल्य ₹50,000) और महिलाओं के लिए 40 ग्राम तक (महिलाओं के लिए अधिकतम मूल्य ₹1,00,000) बिना शुल्क के ला सकते हैं। इससे अधिक मात्रा के लिए, आपको इसकी घोषणा करनी होगी, 10-11% शुल्क का भुगतान करना होगा, और कुल वजन 1 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।
यहां देखें पूरी ट्रैवल गाइड
इस बात का रखें खास ख्याल
अगर आप सऊदी अरब से भारत लौट रहे हैं तो ध्यान रखें कि, अतिरिक्त सोने की घोषणा न करने पर उसे जब्त किया जा सकता है, जुर्माना लगाया जा सकता है या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
सऊदी अरब की लड़की से शादी की तो क्या वहां की नागरिकता मिलेगी ? नियम नहीं जानते हैं तो जान लें
सऊदी अरब में पानी कहां से आता है, बिना नदी-तालाब के कैसे प्यास बुझा रहे लोग; सुनकर चौंक जाएंगे