1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सऊदी अरब की लड़की से शादी की तो क्या वहां की नागरिकता मिलेगी ? नियम नहीं जानते हैं तो जान लें

सऊदी अरब की लड़की से शादी की तो क्या वहां की नागरिकता मिलेगी ? नियम नहीं जानते हैं तो जान लें

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Dec 03, 2025 11:19 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 12:31 pm IST

Saudi Arabia Facts: सऊदी अरब के नियमों और कानूनों को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर आप कोई न कोई रिपोर्ट पढ़ते होंगे। आज हम आपको सऊदी अरब का ही एक अनोखा नियम बताने जा रहे हैं।

सऊदी अरब में शादी।...- India TV Hindi
सऊदी अरब में शादी।  (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FREEPIK

Saudi Arabia Facts: दुनिया भर के अलग-अलग देशों में नागरिकता के लिए सख्त और कड़े कानून हैं। सऊदी अरब की बात करें तो यहां के नियम भी काफी जटिल प्रक्रियाओं में संलिप्त होते ​हैं। पश्चिम एशिया में स्थित दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में से एक सऊदी अरब अपनी इस्लामी विरासत के लिए प्रसिद्ध है। दुनिया के कोने-कोने से लोग सऊदी आकर यहां की वास्तविकता से रूबरू होते हैं। सऊदी को लेकर एक सबसे बड़ा कन्फ्यूजन लोगों में यहां की नागरिकता को लेकर होता है। कई बार लोग सोशल मीडिया पर ये चर्चा करते दिखते हैं कि, सऊदी अरब की लड़की से शादी की तो क्या वहां की नागरिकता मिलेगी या नहीं ? अगर आपके ​मन में भी यही सवाल है तो आज हम आपको इसका जवाब दे देते हैं। 

सऊदी अरब के नियम (Saudi Arabia Marriage Laws)

ahysp.com एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में विवाह कानून मुख्यतः इस्लामी शरिया कानून से प्रेरित हैं। कोई भी नागरिक संबंधित अनुमति से किसी अरब या इस्लामी देश की लड़की से विवाह कर सकता है। मगर, गैर-मुस्लिमों से विवाह पर यहां की सरकार कड़े प्रतिबंध लगाती है। इस्लामी सिद्धांत विवाह कानूनों को आकार देते हैं, जो विवाह और वैवाहिक जीवन के सभी पहलुओं को नियंत्रित करते हैं। यहां अधिकारी विदेशी नागरिकों खासकर सऊदी महिलाओं के विवाहों से उत्पन्न होने वाले निवास संबंधी मुद्दों पर विशेष ध्यान देते हैं। बता दें कि, सऊदी महिलाओं के विदेशी पतियों को निवास परमिट प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।  

saudi arabia citizenship rules, marriage laws in saudi arabia, marriage law in saudi, marriage with
Image Source : FREEPIK सऊदी अरब में शादी।  (प्रतीकात्मक फोटो)

सऊदी में शादी के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स 

वैसे तो सऊदी में शादी करने से पहले दूतावास से अधिक जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। मगर यहां हम आपको उन प्रमुख डॉक्यूमेंट्स के बारे में बता देते हैं जो वहां शादी के लिए अनिवार्य रूप से आवश्यक होते हैं। आइए जानते हैं वे डॉक्यूमेंट्स कौन से हैं:  

  • दोनों भागीदारों की पहचान और राष्ट्रीयता सत्यापित करने के लिए उनके वैध पासपोर्ट    
  • बाधा रहित प्रमाणपत्र, जो आवेदक के गृह देश से प्राप्त हो जिससे यह पुष्टि हो सके कि विवाह में कोई कानूनी बाधा नहीं है               
  • संक्रामक रोगों की उपस्थिति को समाप्त करने के लिए मेडिकल ​सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है 
  • यदि दोनों में से किसी एक का पहले विवाह हो चुका है, तो तलाक के आदेश या मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति मांगी जा सकती है 
  • विदेश से आने वाले दस्तावेजों को वैधीकरण और लाइसेंस प्राप्त अनुवादक द्वारा अरबी में अनुवाद कराना पड़ सकता है 

सऊदी में शादी के बाद नागरिकता  (Saudi Arabia Citizenship Rules)

सऊदी अरब में शादी के बाद नागरिकता पाने के लिए किसी सऊदी नागरिक के गैर-सऊदी जीवनसाथी को कम से कम 5 वर्षों तक सऊदी अरब में रहना होगा, धाराप्रवाह अरबी बोलना आना चाहिए और सऊदी समाज में घुल-मिल जाना चाहिए। सऊदी पति/पत्नी के तलाक या मृत्यु की स्थिति में निवास समाप्त किया जा सकता है, जब तक कि गैर-सऊदी पति/पत्नी के विवाह से बच्चे न हों या वे असाधारण मानवीय औचित्य प्रस्तुत न कर सकें। सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों और सैन्य पदों पर नियुक्ति सऊदी नागरिकों के लिए ही सीमित रहेगी। किसी भी नियम का उल्लंघन जुर्माना, निर्वासन और सऊदी अरब में पुनः प्रवेश पर प्रतिबंध लगवा सकता है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट और रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
सऊदी अरब में इस ​समय कितना AQI है, हालात दिल्ली से खतरनाक या बेहतर; जवाब सुनकर दिमाग हिल जाएगा
 

सऊदी अरब में पानी कहां से आता है, बिना नदी-तालाब के कैसे प्यास बुझा रहे लोग; सुनकर चौंक जाएंगे
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।