A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लव मैरिज से होने वाले साइड इफेक्ट्स को शख्स ने एक-एक कर गिनवाया, Video पर लोग कमेंट कर ले रहे चटकारे

लव मैरिज से होने वाले साइड इफेक्ट्स को शख्स ने एक-एक कर गिनवाया, Video पर लोग कमेंट कर ले रहे चटकारे

लव मैरिज से होने वाले नुकसानों को गिनवाते हुए एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग भी कमेंट कर चटकारे ले रहे हैं।

शख्स ने लव मैरिज से होने वाले नुकसानों को गिनवाया- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शख्स ने लव मैरिज से होने वाले नुकसानों को गिनवाया

लोग अक्सर लड़के की शादियों को फायदे के सौदे की तरह देखते हैं। समाज में आज भी ये धारणा बनी हुई है कि लव मैरिज से बेहतर अरेंज मैरिज है। जहां लोगों का मानना है कि लव मैरिज लोगों को जीवन भर का दुख और क्लेश देता है तो वहीं, अरेंज मैरिज बहुत ही फायदे का सौदा होता है। दहेज के साथ-साथ इज्जत और अच्छी दुल्हन भी मिल जाती है। इसमें जो कुछ भी होता है, वह परिवार वालों की मर्जी से होता है और इस शादी में सबकी खुशियां शामिल होती हैं। कई लोगों की ये भी धारणा है कि लव मैरिज नहीं टिकतीं जबकि अरेंज मैरिज में लोग जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। ऐसे में भारतीय समाज आज भी लव मैरिज को कबूल नहीं कर पाता और उसकी खिलाफत करता है। लोगों से अगर आप लव मैरिज पर उनकी राय मांगे तो आपको कुछ ऐसे ही जवाब मिलेंगे।

लव मैरिज से कितना होता है नुकसान, वीडियो में बताया गया

इसी रवैये को दिखाते हुए लव मैरिज से होने वाले नुकसान को बताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें लव मैरिज से होने वाले नुकसान को एक दहेज की तरह बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे को लव मैरिज में दहेज के तौर पर क्या-क्या मिलेगा, उसका ऐलान एक शख्स कर रहा है। जिसमें वह बता रहा है कि दूल्हे को ना कोई गाड़ी मिलेगी, ना कोई घड़ी मिलेगी और ना ही कोई सोना-चांदी या फिर कैश दिया जाएगा। आगे वह शख्स बताता है कि लड़की का स्नैप स्कोर साढ़े चार लाख है। लड़के की मां-बहन के लिए जीवन भर का क्लेश है। वहीं लड़की के भाई के लिए लड़की के ससुराल में ही एक सेपरेट कमरा होगा।

जली रोटी से लेकर एलिमनी तक का सफर

शख्स आगे बताता है कि लव मैरिज करने से लड़की ऑलरेडी पुश्तैनी जमीन के दो हिस्से करवा चुकी है। साथ ही पूरे परिवार के लिए जली रोटी का बंदोबस्त भी हो गया है। खानदान के लिए सिर दर्द का भी इंतजाम हो चुका है। 2 BHK फ्लैट है किराए पर और थोड़े बहुत कोर्ट-कचहरी का भी इंतजाम हो चुका है। आखिर में 2031 तक एलिमनी का भी बंदोबस्त करवा दिया गया है।

लोग वीडियो पर कमेंट कर खूब ले रहे हैं मजे

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vikanshuh नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर खूब चटकारे भी लिए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- लव मैरिज में दुल्हन ही दहेज होती है। दूसरे ने लिखा- वाह! भाई ने नारी समाज का सिर ऊंचा कर दिया। तीसरे ने लिखा- डेटिंग ऐप वाली लड़कियों से शादी का नतीजा। 

ये भी पढ़ें:

Video: सड़क पर खेल रही बच्ची पर टूट पड़े कुत्ते, हाथ-पैर नोंचा फिर घसीटकर ले जाने लगे, चीख सुन महिला ने बचाई जान

प्यार में पड़ा पुरुष क्या कुछ नहीं करता, महाकुंभ में नजर आया Pookie मोमेंट