1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्यार में पड़ा पुरुष क्या कुछ नहीं करता, महाकुंभ में नजर आया Pookie मोमेंट, Video पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

प्यार में पड़ा पुरुष क्या कुछ नहीं करता, महाकुंभ में नजर आया Pookie मोमेंट, Video पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 01, 2025 01:07 pm IST,  Updated : Feb 01, 2025 01:07 pm IST

महाकुंभ मेले का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक पति के मधुर हाव-भाव को देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोगों की भीड़ के बीच पति अपनी पत्नी के लिए आईना और मेकअप पाउच पकड़े हुए खड़ा है ताकि उसकी पत्नी आराम से अपना मेकअप कर सके।

पत्नी के लिए हाथ में आईना लिए खड़ा पति- India TV Hindi
पत्नी के लिए हाथ में आईना लिए खड़ा पति Image Source : SOCIAL MEDIA/INSTAGRAM/@SAUNDARYA_SHUKLA

कहते हैं कि प्यार में पड़ा हुआ पुरुष अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुछ भी कर सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर प्रयागराज के महाकुंभ मेले में देखने को मिला। जहां एक पति अपनी पत्नी के मेकअप के लिए एक हाथ में आईना तो दूसरे हाथ में उसका मेकअप बैग पकड़े हुए नजर आया। ताकि उसकी पत्नी आराम से मेकअप कर सके। एक पति-पत्नी के बीच प्यार वह हर एक छोटी-छोटी चीजों में है, जिसे वे हर रोज निभाते हैं। यह वीडियो इसी बात को दर्शाता है। 

महाकुंभ में नहाने आए कपल का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महाकुंभ नहाने आए एक कपल नदी में डुबकी लगाने के बाद घाट के किनारे खड़ा है। पति तैयार हो चुका है, वहीं उसकी पत्नी तैयार हो रही है। वीडियो में पत्नी मेकअप करते हुए नजर आ रही है। वहीं, उसका पति उसकी मदद के लिए अपने एक हाथ में एक छोटा सा आईना लिए खड़ा है और दूसरे हाथ में पत्नी का मेकअप किट बैग। ताकी उसकी पत्नी आराम से सज-संवर सके। इतनी भीड़ में पति बिना किसी शर्म के बिल्कुल धैर्यपूर्वक अपनी पत्नी के मेकअप के लिए खड़ा है। हालांकि भारतीय पुरुष समाज में इस तरह की चीजें बहुत ही कम देखने को मिलती हैं। लेकिन इस वीडियो में जो कुछ भी दिखा उसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। 

वीडिय पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार

फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोगों ने वीडियो पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटाया तो कुछ लोग इस पर तंज कसते हुए नजर आएं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- प्यार में पड़ा पुरुष ऐसा ही दिखता है। दूसरे ने लिखा- बहुत खुशनसीब है वह औरत जिसे ऐसा पति मिला है। तीसरे ने लिखा- ये आदमी पुरुष समाज पर एक और सामाजिक दायित्व बढ़ाने वाला है। तैयार रहें भाई लोग। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @saundarya_shukla नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से भी अधिक लोगों ने देखा और 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

दीदी की एक गलती के चक्कर में हो गया इतना बड़ा कांड, Video देख आप भी सिर पिटने को हो जाएंगे मजबूर

रेलवे ट्रैक पर टहल रही थीं आंटी, तभी सामने से आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।