1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे ट्रैक पर टहल रही थीं आंटी, तभी सामने से आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ Video में देखें

रेलवे ट्रैक पर टहल रही थीं आंटी, तभी सामने से आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ Video में देखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 31, 2025 11:21 am IST,  Updated : Jan 31, 2025 11:21 am IST

सोशल मीडिया पर रेलवे क्रॉसिंग को पार करते हुए एक महिला का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग अब आंटी के खूब मजे ले रहे हैं।

ट्रेन के सामने से निकलती हुईं आंटी- India TV Hindi
ट्रेन के सामने से निकलती हुईं आंटी Image Source : SOCIAL MEDIA

रेलवे क्रॉसिंग को भारत के लोग उतनी गंभीरता से नहीं लेते। फाटक बंद होने के बावजूद भी आए दिन लोग जान अपनी हथेली पर रखकर रेलवे फाटक पार करते नजर आते हैं। इस चक्कर में कई बार भीषण हादसे भी हो चुके हैं। तमाम लोगों ने अपनी जानें गंवाई है। लेकिन कुछ लोगों को फिर भी इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ट्रेन आते वक्त रेलवे फाटक पार ना करें। अब इस आंटी जी को ही देख लीजिए जो रेलवे क्रॉसिंग पर ऐसे टहल रही हैं, जैसे वे पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकली हों। आंटी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रेलवे क्रॉसिंग से मजे-मजे में गुजरते दिखीं आंटी 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के बावजूद भी लोग आना-जाना कर रहे हैं। सामने से ट्रेन को आते देख भी लोग भाग-भागकर पटरी को पार कर रहे हैं। इधर, एक आंटी को ट्रेन के करीब आने के बाद भी दौड़ते हुए रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए देखा जा सकता है। वह भी तब जब ट्रेन हॉर्न पर हॉर्न बजाए जा रही थी। नहीं तो उससे पहले तक आंटी रेलवे ट्रैक पर मस्त  वॉक करते हुए चले जा रही थीं।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर आंटी के खूब मजे लिए

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @theindiansarcasm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- अरे यार ये ट्रेन मॉर्निंग वॉक के बिच में कहां से आ गई। दूसरे ने लिखा- अबे यार आंटी के रास्ते में ये रेलवे लाइन किसने बिछा दी। तीसरे ने लिखा- मौत को छूकर टक से वापस आ गईं आंटी। चौथे ने लिखा- आंटी नए इंजिन की रिबन काटते-काटते रह गईं। पांचवें ने लिखा- लगता है यमराज के साथ आंटी का उठना-बैठना है। ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर आंटी के खूब मजे लिए।    

ये भी पढ़ें:

कंपनी ने टेबल पर बिछा दिए 70 करोड़ रुपए, फिर कहा- जितना ले जा सकते हो, ले जाओ

लड़कों ने दोस्त के साथ किया ऐसा भद्दा मजाक, Video देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।