1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Blinkit में पहले दिन एजेंट ने डेढ़ घंटे में कितने रुपए कमाए? खुद बताया, VIDEO हो रहा वायरल

Blinkit में पहले दिन एजेंट ने डेढ़ घंटे में कितने रुपए कमाए? खुद बताया, VIDEO हो रहा वायरल

Blinkit के एक डिलीवरी बॉय ने अपने पहले दिन के घंटे की कमाई के बारे में बताया है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

viral video- India TV Hindi
Image Source : VIDEO SCREENGRAB एजेंट

बड़े शहरों में Blinkit के जरिए घर बैठे सामान मंगाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि जो व्यक्ति Blinkit से आपके घर पर सामान डिलीवरी करने आता है, वह कितने पैसे कमाता होगा? Blinkit के एक एजेंट ने इस बारे में बताया है। दरअसल ये एजेंट का Blinkit में पहला ही दिन था और उसने वीडियो में बताया कि डेढ़ घंटे में उसने कितनी कमाई की। 

इस एजेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डिलीवरी बॉय अपने चेहरे पर मुस्कान लिए सामान को डिलीवर करने जाता है और अपना हर अपडेट शेयर करता है। लड़का बताता है कि उसने अपना ऑर्डर पूरा किया और अब वह अन्य जगहों पर डिलीवरी करने जा रहा है।

वीडियो में लड़का काफी खुश दिखाई देता है और एक जगह बताता है कि एक ऑर्डर उसे अपने घर के ही पास मिल गया और अब सभी को उसके काम के बारे में पता लग जाएगा। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स के काफी कमेंट्स सामने आए हैं, जिसमें लोग लड़के के हौसले और मुस्कान की तारीफ कर रहे हैं। 

कुछ लोगों का कहना है कि संघर्ष सभी करते हैं लेकिन मुस्कुराते हुए संघर्ष करना ही इंसान को आगे ले जाता है। 

saraswatisharma30 नाम की यूजर ने लिखा, "64 से 640, फिर 6400 और फिर 64000 होगा, चलते रहो आगे की ओर। आशीष बच्चों दोनों को।"

uttarakhandi.by.birth नाम की यूजर ने लिखा, "मेहनत की कमाई का मजा ही कुछ और है, ऐसी मेहनत ही रंग लाती है, और नई ऊंचाई और कामयाबी पर ले जाती है।"

arunlanguagetutor ने लिखा, "यह सरासर शोषण है इन कंपनियों का! डेढ़ घंटे में 64 रुपए का मतलब 9 घंटे में 384 रुपये! अगर महीने में 25 दिन काम किया तो 9600 मिलेंगे! इससे दोगुना, तीन गुना पैसा तो दिहाड़ी मजदूर और काम करने वाली बाइयां कमा लेती हैं! वर्कर्स के प्रति सरकार की खराब पॉलिसी की वजह से इनका शोषण किया जाता है!"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बंदे ने किया ऐसा जुगाड़ कि 19 लाख लोगों ने किया लाइक, जरा आप भी देखिए Video

धुरंधर 2 में बड़ी मिस्टेक आई सामने, आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' के मजे लेने लगे यूजर्स; VIDEO वायरल