भारत में आईफोन का क्रेज कई सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और ब्रांडिंग कारकों का मिश्रण है। यह सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल, आकांक्षा और पहचान का प्रतीक बन चुका है। आईफोन को अक्सर सफलता, अमीरी और आधुनिक जीवनशैली का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि, इसे लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर फ्लेक्स करते हैं। हालांकि, हाल ही में एप्पल ने 9 सितंबर 2026 को अपने 'Surprise and Shine' इवेंट में पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iphone Duo लॉन्च किया, जिसकी कीमतों ने भारत में भी कई लोगों को चौंकाया। यह कंपनी का सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव है, जिसमें 7.6 इंच की इनर डिस्प्ले और 5.4 इंच की आउटर स्क्रीन है। A20 Pro चिप, टाइटेनियम बॉडी और ड्यूल बैटरी सिस्टम से लैस यह फोन अक्टूबर 2026 में उपलब्ध होगा। प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से।
यूजर्स ने पूछी दुबई में iphone Duo की कीमत
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स iphone Duo से जुड़े अपने-अपने सवाल पूछ रहे हैं। इसी बीच एक सवाल काफी वायरल हो रहा है कि, दुबई में iphone Duo की कीमत कितनी होगी और भारत से कितना सस्ता मिलेगा। तो आज हम आपको इसके बारे में भी बता देते हैं। दुबई में iPhone Duo के 256GB वेरिएंट की कीमत AED 8,499 रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग 2.20 लाख रुपये बैठती है भारत की तुलना में यह मॉडल दुबई में सीधे-सीधे करीब 80 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। कीमतों के इतना कम होने की वजह वहां लगने वाला 5% का VAT और जीरो इंपोर्ट ड्यूटी है।
इंस्टाग्राम यूजर पर भी पोस्ट वायरल
इंस्टाग्राम पर @upscworldofficial नामक हैंडल से एक पोस्ट की गई। इसमें बताया गया कि, 'भारत और दुबई में iphone Duo की कीमत की तुलना से पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में कितना अंतर हो सकता है। भारत में लगभग ₹3,00,000 और दुबई में
₹2,20,000 के बीच, यह अंतर ₹80,000 का हो सकता है। तकनीक के शौकीनों और अक्सर यात्रा करने वालों के लिए, यह एक महत्वपूर्ण सबक है: कोई भी बड़ी खरीदारी करने से पहले थोड़ी सी कीमत की तुलना करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।' पोस्ट के अंत में पूछा गया कि, 'क्या आप इसे दुबई में खरीदकर ₹80,000 बचाएंगे?'
भारतीय बाजार में कीमत
भारतीय बाजार में आईफोन Duo के 256GB स्टोरेज वाले शुरुआती मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये तय की गई है। इसके 512GB वेरिएंट का दाम 3,24,900 रखा गया है, जबकि 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भी 3,24,900 रुपये ही है। वहीं, 2TB स्टोरेज वाले मॉडल की भारत में कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है।
गौरतलब है कि, इससे पहले नए iPhone पर बने मीम्स भी काफी वायरल हुए थे।
ये भी पढ़ें -
'जुगाड़ प्रधान देश...' iPhone 17 Pro के iPhone 18 Pro में मेकओवर को देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स