1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: एयरपोर्ट पर महंगे स्नैक्स खरीदने से बचने के लिए अपनाएं ये हैक, कम समय में होगी ज्यादा रुपये की बचत

Video: एयरपोर्ट पर महंगे स्नैक्स खरीदने से बचने के लिए अपनाएं ये हैक, कम समय में होगी ज्यादा रुपये की बचत

Airport Hacks: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वो ट्रिक बता दी है जो एयरपोर्ट पर आपके काफी रुपये बचा सकती है। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है।

how to get cheap snacks at airport, airport hacks, hacks at airport, airport snacks, viral video, vi- India TV Hindi
Image Source : IG/@TRAVEL360.EXPLORE एयरपोर्ट पर सामान लेकर आया डिलीवरी ब्वॉय।

Airport Hacks: कई बार हवाई सफर करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर महंगा स्नैक्स मिलने की शिकायत रहती है। ऐसे में कई लोगों को कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में इस समस्या से निजात पाने के लिए एक महिला ने ऐसा जुगाड़ बता दिया है कि इससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा। दरअसल, महिला ने एयरपोर्ट पर महंगा सामान मिलने की दशा में सारा जरूरत का सामान ग्रॉसरी डिलीवरी एप से मंगा लिया जो किफायती दाम पर समय पर सही लोकेशन पर आ गया। अब इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @travel360.explore नामक हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है— 'मैं ग्वालियर से सिंगापुर जा रही थी और दिल्ली एयरपोर्ट (T1) पर कुछ घंटों के लिए रुकना था। टर्मिनल पर पहुंचते ही मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने स्नैक्स और पर्सनल केयर का सामान पैक करना भूल गई हूं। शाम को सिंगापुर के लिए मेरी फ्लाइट थी, तो मैंने सोचा कि क्यों न ऑर्डर करके देखूं @letsblinkit? मैं अराइवल से बाहर निकली, अपनी लोकेशन को करेंट लोकेशन पर सेट किया और हैरानी की बात यह रही कि ब्लिंकिट ने दिल्ली एयरपोर्ट के अंदर ही सामान पहुंचा दिया! 10-15 मिनट के अंदर, मुझे मेरी सारी जरूरी चीजें (और कुछ अतिरिक्त चीजें भी) मिल गईं। सच कहूं तो, यह एक बहुत बड़ा ट्रैवल हैक था—तेज, आसान और बेहद सुविधाजनक।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को अब तक हजारों यूजर्स ने देखा है और इस पर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'मैंने मुंबई हवाई अड्डे पर भी ऐसा ही किया।' दूसरे ने लिखा कि, 'एक बार मैंने एयरपोर्ट पर एंट्री से पहले ही खाना ऑर्डर कर दिया था। सबसे अच्छे रेस्टोरेंट से एयरपोर्ट की कीमत का आधा देकर खाना मंगवाया।' तीसरे यूजर ने मजाक में कहा कि, 'ठीक है, बस एक विचार: क्यों न इन्हें घर पर ही ऑर्डर कर लें और हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपने साथ ले जाएं?' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'काश आप हवाई जहाज़ पर डिलीवरी कर पाते।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'पोस्ट मत करो। ये वो चीज़ें हैं जो हमारा सिस्टम नहीं चाहता। वे दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा देंगे। वे किसी भी घटिया स्तर पर जा सकते हैं।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
ये सख्त लड़के तो 'Pookie' निकले, स्टेज पर दी ऐसी कातिलाना Dance परफॉर्मेंस, Video देख जाह्नवी कपूर भी करेंगी तारीफ
 

'आरती याद है ?' पत्नी के सवाल पर पति ने दिया ऐसा जवाब कि तुरंत मिला बेल्ट ट्रीटमेंट, वायरल हो रहा मजेदार VIDEO