1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांडिया खत्म, पार्सल रिर्टन...गरबा इवेंट खत्म होते ही वापस आए सैकड़ों ऑर्डर? Video देख लोग बोले- 'बेशर्म जनरेशन'

डांडिया खत्म, पार्सल रिर्टन...गरबा इवेंट खत्म होते ही वापस आए सैकड़ों ऑर्डर? Video देख लोग बोले- 'बेशर्म जनरेशन'

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि, डांडिया इवेंट खत्म होते ही सैकड़ों ऑर्डर वापस आने लगे हैं।

Hundreds of orders return after dandiya, dandiya nights, dandiya order return, garba event, garba ni- India TV Hindi
Image Source : X/@NISHANTCHANT वापस आए ऑर्डर का वीडियो वायरल।

नवरात्र और डांडिया नाइट्स का उत्साह खत्म होते ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ड्रेस रिटर्न का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डिलीवरी एजेंट सैकड़ों चनिया-चोली, लहंगे और पारंपरिक कपड़ों के पार्सल दिखाते हुए हंस रहे हैं। फंक्शन खत्म होते ही ये कपड़े वापस आने लगे हैं, जिससे रिटर्न की बाढ़ आ गई है।

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो एक्स पर @Nishantchant नामक हैंडल से शेयर किया गया है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कई पोस्ट्स में डिलीवरी बॉय अपने वाहन या वेयरहाउस में कपड़ों के ढेर दिखा रहे हैं। एक वायरल वीडियो में एजेंट हंसते हुए कह रहा है कि डांडिया खत्म होते ही रिटर्न शुरू हो गए। लोग कमेंट कर रहे हैं- “डांडिया खत्म... ड्रेस रिटर्न... शेमलेस जनरेशन।” कई यूजर्स का मानना है कि लड़कियां महंगे आउटफिट खरीदकर सिर्फ एक-दो दिन पहनती हैं और फिर रिटर्न कर देती हैं। यह “वॉर्डरोबिंग” (पहनकर वापस करने) का ट्रेंड बता रहा है।  

नवरात्र में आसमान छूती हैं चनिया-चोली की कीमत

नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया के लिए चनिया-चोली, लहंगे और शरारे की डिमांड आसमान छूती है। ऑनलाइन शॉपिंग में आसान रिटर्न पॉलिसी का फायदा उठाते हुए लोग कई साइज या डिजाइन ऑर्डर करते हैं, पहनते हैं और फिर वापस भेज देते हैं। फैशन कैटेगरी में रिटर्न रेट पहले से ही 20-40 प्रतिशत तक रहता है, जो त्योहारों के बाद और बढ़ जाता है। डिलीवरी एजेंटों को इन रिटर्न्स को हैंडल करना पड़ता है, जिसमें इस्तेमाल किए गए कपड़ों की जांच भी शामिल होती है।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

डिलीवरी वाले का हंसता चेहरा वीडियो में साफ दिखता है, लेकिन उनके लिए यह अतिरिक्त काम का बोझ भी है। नवरात्र जैसे त्योहारों के बाद रिटर्न वेव आम हो गई है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं मिश्रित हैं। कुछ यूजर्स इसे मजाकिया बता रहे हैं और कह रहे हैं कि लोग बजट में स्टाइलिश दिखने के लिए ऐसा करते हैं। वहीं कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं कि यह बेईमानी है और ब्रांड्स तथा डिलीवरी पार्टनर्स पर अतिरिक्त बोझ डालता है। रिटर्न लॉजिस्टिक्स महंगा पड़ता है-शिप्सिंग, इंस्पेक्शन, री-पैकेजिंग और कभी-कभी सामान की वैल्यू लॉस। 

ई-कॉमर्स कंप​नियों के चुनौती बना ट्रेंड 

यह ट्रेंड ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए चुनौती है। कई प्लेटफॉर्म्स रिटर्न पॉलिसी सख्त करने या टैग्स चेक करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं कुछ विशेषज्ञ किराए पर ड्रेस लेने या रेंटल सर्विसेज को बढ़ावा देने की सलाह देते हैं, ताकि बेवजह खरीद-रिटर्न का साइकिल रुके। कई शहरों में डांडिया ड्रेस किराए पर उपलब्ध हैं, जो सस्ता और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है।  
गौरतलब है कि, इससे पहले डिलीवरी ब्वॉय को शादी में नोटों की माला पहनाकर पेमेंट करने का वीडियो वायरल हो चुका है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
आधी रात को लड़कियां सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर करती हैं ? डिलीवरी ब्वॉय ने जो बताया सुनकर हंसी छूट जाएगी